👉 घर से खेलते-खेलते लापता हुआ था बच्चा, 15 किमी दूर मिला शव – गांव में मातम
Mohammed israil
बिलासपुर ,मस्तूरी, ।
मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम टिकारी में बुधवार को अचानक घर से लापता हुआ डेढ़ वर्षीय मासूम हिमांशु यादव शुक्रवार सुबह मृत अवस्था में मिला। दो दिनों से चल रही पुलिस और एसडीआरएफ की खोज अभियान का यह दुखद अंत परिजनों और ग्रामीणों को झकझोर गया। बच्चे का शव नहर से करीब 15 किलोमीटर दूर ग्राम केवतरा में झाड़ियों के बीच फंसा हुआ मिला।



घटना कैसे हुई?
बुधवार दोपहर 2 बजे हिमांशु घर में खेल रहा था।
उसने मां से ब्रश मांगा और घर के पीछे बाड़ी की ओर चला गया।
कुछ देर बाद परिजनों ने तलाश की तो बच्चा गायब मिला।
नहर किनारे उसका ब्रश पड़ा मिला।
आशंका जताई गई कि बच्चा नहर में गिर गया होगा।
खोजबीन और रेस्क्यू ऑपरेशन
परिजनों की सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ टीम ने अभियान चलाया।
गुरुवार को खारंग जलाशय से निकली नहर को 10 किमी तक छाना गया।
रात होने पर अभियान रोकना पड़ा।
शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम केवतरा में झाड़ियों में फंसा शव देखा।
15 किमी दूर मिला शव – परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
जब परिजनों ने शव की पहचान हिमांशु के रूप में की तो पूरे गांव में मातम छा गया। परिजन बदहवास हो गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
मासूम की गुमशुदगी से बरामदगी तक
बुधवार, 27 अगस्त – दोपहर 2 बजे → घर से खेलते-खेलते लापता।
बुधवार शाम → परिजनों ने खोज की, नहर किनारे ब्रश मिला।
गुरुवार, 28 अगस्त → एसडीआरएफ ने नहर में 10 किमी तक सर्च किया, असफल।
शुक्रवार सुबह, 29 अगस्त → 15 किमी दूर नहर से शव मिला।
🟢 गांव में मातम का माहौल
गांव टिकारी में हर कोई गमगीन है। ग्रामीणों ने प्रशासन से छोटे बच्चों की सुरक्षा के लिए नहर किनारे बैरिकेडिंग व सुरक्षा उपाय करने की मांग की है।



