Latest news

गांजा और शराब का परिवहन करते दो आरोपी आबकारी के हत्थे चढ़े

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

Mohammed israil


वाहनों के साथ पकड़ाए, जेल दाखिल – राजसात की कार्रवाई जारी

बिलासपुर।
कलेक्टर बिलासपुर के निर्देश और सहायक आयुक्त आबकारी के मार्गदर्शन में जिला आबकारी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5.6 किलोग्राम गांजा और 7 लीटर शराब के साथ दो आरोपियों को अलग-अलग क्षेत्रों से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उन्हें जेल दाखिल किया गया है, वहीं जब्त वाहनों को राजसात करने की प्रक्रिया चल रही है।


-1 : 5.6 किलो गांजा के साथ धराया आरोपी

26 और 27 अगस्त की दरमियानी रात सीपत प्रभारी भूपेन्द्र जमाडे को मुखबिर से सूचना मिली कि मोपका बाईपास से एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से भारी मात्रा में गांजा लेकर गुजरने वाला है।
सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए टीम ने पीछा कर नगोई बायपास चौक के पास आरोपी महेंद्र शिकारी पिता मंडल शिकारी को पकड़ा।
उसके पास से 5.6 किलोग्राम गांजा और मोटरसाइकिल जब्त की गई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ब)II(ब) के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय से रिमांड लिया गया।


मामला-2 : मोटरसाइकिल से कर रहा था शराब परिवहन

इसी तरह 28 अगस्त को बिल्हा प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी छवि पटेल गश्त पर थे।। इसी दौरान ग्राम पासीद (थाना बिल्हा क्षेत्र) में आरोपी शंकर बंजारे को होंडा शाइन (सीजी 10 बीजेड 0746) से 7 लीटर शराब का अवैध परिवहन करते गिरफ्तार किया गया।


🚨 आगे की कार्रवाई

दोनों मामलों के आरोपियों को जेल दाखिल किया जा चुका है। वहीं जब्त मोटरसाइकिलों के विरुद्ध राजसात की कार्रवाई प्रक्रियाधीन है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।