बिलासपुर। कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला शाखा ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर 22 अगस्त को प्रस्तावित हड़ताल की तैयारी तेज कर दी है। बुधवार को विभिन्न विभागों में जनसंपर्क कर अधिकारियों-कर्मचारियों से हड़ताल में शामिल होने की अपील की गई।
फेडरेशन ने जिला कलेक्ट्रेट, खनिज, कोष लेखा पेंशन, जिला कोषालय, उद्योग, पंचायत, रेशम, जिला पंचायत और लोक निर्माण विभाग समेत कई कार्यालयों में जाकर कर्मचारियों से मुलाकात की। इस दौरान नेहरू चौक धरना स्थल पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आह्वान किया गया।
जनसंपर्क अभियान में जी.आर. चंद्रा, रोहित तिवारी, डॉ. बी.पी. सोनी, किशोर शर्मा, सुनील यादव, चंद्रशेखर पांडे, रमेश द्विवेदी, रामजी ध्रुव, संदीप त्रिपाठी, धीरेंद्र पांडे, टीकाराम लहरे, जगदीश चंदेल, अशोक ब्रह्मभट्ट, कैलाश गजभिए, राजेश वस्त्रकार समेत अन्य कर्मचारी साथी शामिल हुए।
फेडरेशन जिला शाखा के महासचिव किशोर शर्मा ने कहा कि यह आंदोलन कर्मचारियों के अधिकार और भविष्य की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है।
फेडरेशन की 11 सूत्रीय मांगें
- नियमितीकरण की मांग
- समान कार्य के लिए समान वेतन
- पुरानी पेंशन योजना की बहाली
- पदोन्नति एवं वरिष्ठता का लाभ
- संविदा/आउटसोर्सिंग प्रथा समाप्त करना
- समय पर वेतन व भत्ते का भुगतान
- चिकित्सा भत्ता व बीमा सुविधा
- स्थानांतरण नीति में पारदर्शिता
- सेवानिवृत्ति लाभों में बढ़ोतरी
- कार्यस्थल पर सुरक्षा एवं सुविधा
- विभागीय रिक्त पदों की शीघ्र पूर्ति



