Latest news

मां को लाठी से पीटने वाला बेटा गिरफ्तार, कलेक्टर परिसर से सीपत पुलिस ने दबोचा

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

Mohammed israil


बिलासपुर। सीपत में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। मां से गाली-गलौज कर लाठी से बेरहमी से पिटाई करने वाले बेटे को पुलिस ने बड़ी घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कलेक्टर परिसर से पकड़कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।


🔎 पूरा मामला

प्रार्थीया उर्मिला बाई सूर्यवंशी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 17 जुलाई 2025 को उसका बेटा नारायण प्रसाद खरे (46 वर्ष) बंटवारे को लेकर विवाद करने लगा। आरोपी ने पहले गाली-गलौज की और फिर लाठी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। मारपीट में महिला के दोनों पैर, पीठ और हाथ में गंभीर चोटें आईं। घायल को उपचार के लिए सिम्स अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां जांच में बांये हाथ में फ्रैक्चर पाया गया।


पुलिस की कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी पर धारा 296, 351(2), 117(2), 118(2), 115(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया। 19 अगस्त को सूचना मिली कि आरोपी नारायण प्रसाद कलेक्टर परिसर आया हुआ है। तत्काल सीपत पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया और विधिवत कार्यवाही के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।


गिरफ्तार आरोपी

  • नारायण प्रसाद खरे पिता स्व. बलदाउ प्रसाद खरे
    उम्र – 46 वर्ष
    निवासी – नरगोडा, थाना सीपत, जिला बिलासपुर


खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।