Latest news

सेंदरी में सर्व यादव महिला समाज ने धूमधाम से मनाया सावन उत्सव ग्रामीण क्षेत्र से 200 महिलाएं जुटीं ,छत्तीसगढ़ी गाने में थिरकीं महिलाएं

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

बिलासपुर। सेंदरी के यादव भवन में सर्व यादव महिला समाज द्वारा सावन उत्सव का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें 200 से अधिक महिलाओं ने पारंपरिक उत्साह के साथ भाग लिया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ी संस्कृति और परंपरा को बढ़ावा देना था। इस अवसर पर सभी महिलाएं पारंपरिक छत्तीसगढ़ी वेशभूषा में सजी हुई थीं। छत्तीसगढ़ी गाने में जमकर थिरंकी । कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान राधा-कृष्ण और भोलेनाथ की पूजा-अर्चना के साथ हुआ। सावन उत्सव के दौरान महिलाओं ने कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इसमें शिवानी यादव, स्वाति यादव, श्वेता यादव और आरोही यादव ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए। प्रज्ञा यादव ने “हरे तीन पत्तों में क्या बल है जिसमें भोला मगन है…” गीत गाकर समां बांध दिया। इसके अलावा, सर्व यादव महिला समाज, सेंदरी द्वारा सुआ नृत्य का भी आयोजन किया गया, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बुजुर्ग माताओं का सम्मान इस अवसर पर समाज की बुजुर्ग महिलाएं बासन यादव, कचरा यादव, खोरबहरीन यादव, लक्षन यादव, गायत्री यादव और बजरहीन यादव को श्रीफल और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मीनू सुमंत यादव (पूर्व सभापति, जिला पंचायत बिलासपुर) थीं और अध्यक्षता श्रीमती हर्षलता यादव (पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष, सर्व यादव समाज महिला प्रकोष्ठ) ने की। इसके अलावा, प्रधान पाठक सुनीता यादव, संगीता यादव, इंदु यादव, मालती यादव, ममता यादव, संगीता यादव (लमेर), विजयालक्ष्मी यादव, राखी यादव और शीला यादव भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थीं।
कार्यक्रम का संचालन दुर्गा यादव (पूर्व प्रदेश महासचिव, सर्व यादव समाज छत्तीसगढ़) ने किया, और आभार प्रदर्शन शिवकुमारी यादव द्वारा किया गया। इस आयोजन में लोफंदी, गतौरी, रमतला, रतनपुर, निरतु, लोखंडी, सकरी, बहतराई और सेमरताल सहित कई गांवों की महिलाओं ने हिस्सा लिया ।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।