Latest news

संघ का जिला शाखा अध्यक्ष का निर्वाचन संपन्न किशोर शर्मा अध्यक्ष हुए नियुक्त

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read


≈≈======================
छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला शाखा बिलासपुर के अध्यक्ष का निर्वाचन आज कर्मचारी भवन बिलासपुर में प्रदेश अध्यक्ष जी आर चंद्रा की उपस्थिति में संपन्न हुआ

बिलासपुर। मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री राजेंद्र कुमार अवस्थी, सहायक निर्वाचन अधिकारी श्री राजीव कस्तूरे,एवं राजेश्वर वस्त्रकार के द्वारा संपन्न कराया गया, मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि नामांकन फार्म एकमात्र प्रत्याशी किशोर शर्मा द्वारा जमा किए जाने पर उन्हें निर्विरोध जिला शाखा अध्यक्ष घोषित किया गया। घोषणा होने के पश्चात संगठन के सभी पदाधिकारीगणो ने खुशी जाहिर करते हुए श्री शर्मा को फूल माला एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर उन्हें बधाई देते हुए शुभकामनाएं व्यक्त की
आज के निर्वाचन कार्यक्रम मे सकरी तहसील शाखा अध्यक्ष के रूप में श्री विजय श्रीवास, कोटा तहसील शाखा के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में अरविंद गुप्ता एवं कोटा महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्रीमती ममता बैरागी को जिला शाखा बिलासपुर की ओर से नियुक्त किया गया
संघ के प्रांत अध्यक्ष जी आर चंद्रा, प्रांतीय सचिव पवन शर्मा, जिला पूर्व अध्यक्ष रामकुमार यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि जिला शाखा के सभी पदाधिकारीगणो के सामूहिक प्रयास से संगठन को मजबूती मिलेगी और कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण होगा
आज के इस अवसर पर जी आर चंद्रा, पवन शर्मा ,रामकुमार यादव, ओम त्रिपाठी, राजेश टंडन, महेंद्र तिवारी, हिमाचल साहू, चंद्रशेखर यादव, अनिल शर्मा, जी आर वस्त्रकार, राममजी ध्रुव, ममता बैरागी ,पूनम सिंह, प्रतिभा ठाकुर ,नलनी साहू, संतोषी यादव, मीनाक्षी राज, ज्योति पाल, सुलक्षणा खाडे, आरती राजपूत आदि भारी संख्या में संगठन के पदाधिकारी शामिल थे

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।