00 सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
बिलासपुर । छत्तीसगढ़ बिलासपुर केपुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (आईपीएस) के समक्ष एक आवेदक ने शिकायत की, कि सिविल लाइन की महिला सब इंस्पेक्टर संतरा चौहान के द्वारा चालान प्रस्तुत करने के नाम पर उससे ₹5000 मांगे गए। जिसका सोशल मीडिया में वीडियो भी दिखाया गया।
जिस पर तत्काल कड़ी कार्यवाही करते हुए पुलिस अधीक्षक के द्वारा उप निरीक्षक संतरा चौहान को लाइन अटैच कर उसकी विभागीय जांच आदेशित की गई है। नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन निमितेश सिंह द्वारा विभागीय जांच के द्वारा की जा रही है । जांच उपरांत पृथक से अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। मालूम हो कि हाल ही में रतनपुर थाना क्षेत्र में एक भिखारी से ₹200 लूटने वाले आरक्षक को कप्तान ने निलंबित कर जांच के आदेश दिए थे



