


आर्थिक नाकेबंदी एवं चक्काजाम में शामिल हुए नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत
आर्थिक नाकेबंदी एवं चक्काजाम आंदोलन में दिखा जन आक्रोश – अटल श्रीवास्तव

छत्तीसगढ़ ,रायपुर, बिलासपुर । छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर 22 जुलाई को दोपहर 12.00 बजे से 2.00 बजे तक प्रदेशव्यापी आर्थिक नाकेबंदी एवं चक्काजाम आंदोलन के तहत बिलासपुर में पेंड्रीडीह बाईपास पर जिला कांग्रेस कमेंटी बिलासपुर ग्रामीण एवं शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेंटी कांग्रेस पार्षद दल महिला कांग्रेस युवा कांग्रेस एनएसयूआई किसान कांग्रेस के संयुक्त तत्वाधान एवं प्रदेश कांग्रेस द्वारा नियुक्त आंदोलन प्रभारी कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव के उपस्थिति में दोपहर 12.00 बजे से 2.00 बजे तक आवागमन ठप कर चक्का जाम किया गया। आंदोलन में प्रमुख रूप से विधायक अटल श्रीवास्तव विधायक दिलीप लहरिया पूर्व विधायक श्रीमती रश्मि आशीष सिंह सियाराम कौशिक शैलेष पाण्डेय शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय पाण्डेय महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा घृतेश पिंकी बत्रा पूर्व महापौर रामशरण यादव पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष भुनेश्वर यादव पूर्व सभापति शेख नजरूद्दीन पूर्व सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रमोद नायक योग आयोग के पूर्व सदस्य रविंद्र सिंहपूर्व मण्डी अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला प्रवक्ता ऋषि पाण्डेय जगदीश कौशिक पूर्व बेलतरा प्रत्याशी राजेन्द्र साहू ब्लॉक अध्यक्ष आदित्य दिक्षित विनोद साहू अरविंद शुक्ला जावेद मेमन यासिन खान प्रदेश संयुक्त महामंत्री देवेन्द्र सिंह महामंत्री प्रशांत मिश्रा प्रदेश सचिव महेन्द्र गंगोत्री सिबली मिराज खान महेश दुबे आशीष सिंह ठाकुर जिला पंचायत सदस्य जितेन्द्र पाण्डेय शिव बालक कौशिक दामोदर कांत सतकली बावरे शिवेन्द्र कौशिक युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजू यादव एनएसयूआई जिलाध्यक्ष रंजित सिंह नेता प्रतिपक्ष भरत कश्यप उपनेता रामा बघेल समीर अहमद नसीम खान राजेश शुक्ला मनोज पाण्डेय बिरझेराम सिंगरौल सहित हजारो लोग शामिल हुये।
चक्काजाम के दौरान नेतापतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत उपस्थित हुये, उन्होने कार्यकर्ताओ को संबोधित किया कार्यक्रम को अटल श्रीवास्तव दिलीप लहरिया रश्मि सिंह सियाराम कौशिक अरविंद शुक्ला विनोद साहू जितेन्द्र पाण्डेय इंद्राणी कौशिक सीमा घृतेश राजेन्द्र साहू महेन्द्र गंगोत्री रंजीत सिंह प्रमोद नायक सुरेश सिंह चौहान रामशरण यादव राजेन्द्र शुक्ला ने भी संबोधित किया।




डॉ. चरणदास महंत ने इस अवसर पर कहा कि राज्य की सरकार पूरी तरह से असफल है केन्द्र के इशारे पर अपने मित्र उद्योगपतियों का सहयोग कर रही है। कांग्रेस जन जंगल जमीन बचाने के लिये आज सड़को पर है। महंत ने कहा कि पूरी कांग्रेस कवासी लखमा चैतन्य बघेल और उन सभी कार्यकताओं के साथ खड़ी है जिनको ईडी और आईटी के माध्यम से षणयंत्र से दुरर्भावना पूर्वक कार्यवाही कर जेल भेजा जा रहा है, कांग्रेस न डरेगी न झुकेगी।
चक्काजाम स्थल पर कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कोटा विधायक एवं आंदोलन प्रभारी अटल श्रीवास्तव ने कहा कि बिलासपुर जिले के कांग्रेस कार्यकर्ता पदाधिकारी निर्वाचित जनप्रतिनिधि ने अपनी ताकत दिखाई कड़ी धूप में सड़क पर बैठकर 4 घंटे तक आंदोलन किया 12 से 02 आवागमन अवरूद्ध किया कार्यकर्ताओ का जोश यह दिखाता है कि कार्यकर्ता भाजपा सरकार एवं अडानी से लड़ने को तैयार है। अटल श्रीवास्तव ने कहा कि यह लड़ाई छत्तीसगढ़ को बचाने की है, वर्तमान राज्य सरकार अड़ानी के सामने केन्द्र की ईशारे पर नतमस्तक है। अटल श्रीवास्तव ने कहा कि केन्द्र में एवं राज्य में कांग्रेस की सरकार आयेगी। तो मैं बड़े नेताओं से अनुरोध करता हूं कि अडानी दण्ड योजना घोषित करे जिसके तहत गरीबो को उजाड़ कर इक्कठी की गई अडानी की सम्पती को गरीबो में बांट दिया जाये। अटल श्रीवास्तव ने सभी का आज के आंदोलन के लिए आभार व्यक्त किया। अटल श्रीवास्तव ने कहा कि जिला कांग्रेस कमेंटी के अध्यक्षों ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्षों युवा कांग्रेस एनएसयुआई महिला कांग्रेस के अध्यक्षों एवं पार्षद दल जिला पंचायत जनपद पंचायत एवं सरपंच साथियों का आभार प्रकट करता हूॅ।




