बिलासपुर | भारतीय जनता पार्टी पश्चिम मंडल में संगठनात्मक मजबूती और बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी पश्चिम मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण बबलू कश्यप ने मंडल की कार्यकारिणी का विस्तार किया है। यह विस्तार प्रदेश संगठन के दिशा-निर्देश, नगर विधायक अमर अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं जिला अध्यक्ष दीपक सिंह की सहमति से किया गया है।इस विस्तार के तहत मंडल में विशेष आमंत्रित सदस्य, शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक और सह-संयोजकों की घोषणा की गई है। पार्टी की सांगठनिक नीति के अनुसार यह नियुक्तियां जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों में पार्टी की रणनीति को प्रभावशाली ढंग से लागू करने के लिए की गई हैं। सभी नियुक्त कार्यकर्ताओं से अपेक्षा की गई है कि वे पार्टी की रीति-नीति और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं तथा बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को संगठित कर पार्टी की मजबूती में योगदान दें।मंडल अध्यक्ष ने कहा कि संगठन में नए चेहरों को शामिल करते हुए अनुभव और युवा जोश का संतुलन बनाया गया है, जिससे पार्टी को नए आयाम मिलेंगे। उन्होंने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें और भाजपा को आगामी चुनावों में और अधिक मजबूत बनाएं।





