Latest news

रसूखदारों ने कार अड़ाकर नेशनल हाईवे किया जाम, हाईकोर्ट सख्त – पूछा, लग्जरी गाड़ियां जब्त क्यों नहीं हुईं?, बिलासपुर पुलिस पर खड़े हुए सवाल…

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
6 Min Read

बिलासपुर ,छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में कार खरीद की खुशी में रसूखदार युवाओं द्वारा नेशनल हाईवे-को अवरुद्ध करना अब हाईकोर्ट की निगाह में आ गया है। मामले में कोर्ट ने सख्ती दिखाते हुए राज्य शासन से जवाब तलब किया है कि इन लग्जरी गाड़ियों को जब्त क्यों नहीं किया गया और संबंधित युवाओं पर गंभीर कार्रवाई क्यों नहीं की गई।



बिलासपुर में भाजपा नेता के करीबी बताए जा रहे कुछ रसूखदार लड़कों ने नए वाहन की खुशी में हाईवे पर रील बनाते हुए ट्रैफिक जाम कर दिया। इस दौरान न केवल डीजे और फैंसी लाइट्स के साथ कार जुलूस निकाला गया, बल्कि ड्रोन कैमरे से पूरा वीडियो शूट कर इसे सोशल मीडिया पर भी वायरल किया गया। सड़क पर इस उत्पात से आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

मामला तब गंभीर हो गया जब यह हाईकोर्ट तक पहुंचा। चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा और जस्टिस बीडी गुरू की डिवीजन बेंच ने इस पर सख्ती दिखाते हुए पूछा कि इतनी भारी-भरकम लग्जरी गाड़ियां जब सार्वजनिक रास्ते को अवरुद्ध कर रही थीं, तो उन्हें जब्त क्यों नहीं किया गया? कोर्ट ने राज्य सरकार से विस्तृत जवाब मांगा है।

हैरानी की बात यह है कि इस पूरे मामले में पुलिस ने सिर्फ जुर्माना लगाकर मामले को रफा-दफा कर दिया। एफआईआर तो दर्ज हुई, लेकिन कोई कड़ी कार्रवाई अब तक नहीं की गई, जिससे आम नागरिकों में भी नाराजगी देखी जा रही है।

हाईकोर्ट ने इस पर टिप्पणी करते हुए कहा कि “क्या सड़कें अब निजी उत्सवों और सोशल मीडिया रील्स के लिए आरक्षित हो गई हैं?” न्यायालय ने अगली सुनवाई तक पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट राज्य शासन से मांगी है।



👉 वीआईपी कल्चर पर सवाल
👉 ड्रोन से वीडियो शूट, सोशल मीडिया पर प्रदर्शन
👉 सड़क जाम से आम लोगों को परेशानी
👉 केवल जुर्माना, कोई ठोस कार्रवाई नहीं
👉 हाईकोर्ट का हस्तक्षेप – शासन से जवाब तलब

क्या था पूरा मामला

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में एक वायरल वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। जहां कुछ रसूखदार और प्रभावशाली लड़कों ने बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर कार बीच सड़क में अड़ाकर जाम कर दिया था और बकायदा इसका रील्स बनाकर 2 दिन पहले इंस्टाग्राम में भी अपलोड किया गया था।

बताया जा रहा है कि भाजपा नेता के करीबी और कांग्रेस नेता रहे विनय शर्मा के बेटे वेदांश शर्मा ने दो नई लग्जरी और महंगी कार खरीदी। इस दौरान वह अपने दोस्तों के साथ टोयोटा शो रूम गया था। जहां उसने अलग-अलग पोज में वीडियो बनवाया। उसके साथ ब्लैक कलर की गाड़ियों का काफिला था।

नई गाड़ी खरीदी, गनमैन के साथ फोटो शूट कराया

सामने फोटो शूट हो रहा था, पीछे ट्रकों का जाम लगा था।
लग्जरियस कारें अड़ाकर नेशनल हाईवे जाम

जानकारी के मुताबिक, नई कार खरीदने के बाद रात में वेदांश अपने दोस्तों के साथ बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाईवे घूमने निकल गया। इस दौरान उसने दो नई कार और दोस्तों की कार बीच सड़क में खड़ी कर पार्किंग की लाइट में फोटो शूट करवाया।

इसके लिए बकायदा स्टूडियों से कैमरामैन और ड्रोन भी मंगाया गया था। नेशनल हाईवे जाम करने पर वहां बड़ी गाड़ियों की कतार लग गई। लेकिन, किसी ने उन्हें कारें हटाकर रास्ता देने की बात कहने की हिम्मत नहीं जुटाई।

वीडियो वायरल होने के बाद चर्चा है कि नई कार खरीदने के बाद अपना रसूख दिखाने के लिए ऐसा किया गया है। गाड़ियां अड़ाकर नेशनल हाईवे जाम करने का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पीछे बड़ी गाड़ियां का जाम भी दिख रहा।

टशन दिखाने सोशल मीडिया में वायरल किया NH जाम करने का वीडियो।
खुद शेयर किया वीडियो फिर किया डिलीट

नई कार खरीदने का जश्न और अपना टशन दिखाने के लिए यह सब किया गया था। यही वजह है कि रील्स बनाकर वीडियो को सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया। वेदांश ने अपनी आईडी से वीडियो शेयर किया था।

लेकिन, जब सोशल मीडिया में यह वीडियो वायरल हुआ, तब आईडी ही डिलीट कर दिया गया। लेकिन, अब सोशल मीडिया में यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि सर्च करने पर आईडी नहीं दिख रही।

बाद में इस पोस्ट को डिलीट कर दिया गया, आईडी भी डिलीट है।

प्राइवेट गनमैन के साथ तस्वीरें लेकर इंस्टाग्राम में शेयर किया है।
पुलिस ने भी नहीं दिखाई कार्रवाई करने की हिम्मत

वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि आठ-दस महंगी और लग्जरी गाड़ियां नेशनल हाईवे पर लाइन से खड़ी है, वहीं साइड में युवक जश्न मनाते मस्ती करते नजर आ रहे हैं। सड़क जाम होने से वाहन चालकों के साथ ही लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यह वीडियो चर्चा का विषय बन गया है।

सोशल मीडिया पर पुलिस को भी जमकर ट्रोल किया जा रहा है। कमेंट्स में लिखा जा रहा है कि पुलिस के नियम कायदे केवल सामान्य वर्ग के लिए है। रसूखदार और प्रभावशाली को खुली छूट है। ऐसे में वीडियो वायरल होने के बाद भी पुलिस अनजान बनी है और कार्रवाई करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।