Latest news

पालतू मवेशियों को सड़क पर लावारिस छोड़ा,निगम ने कराया एफआईआर* 

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
4 Min Read

*प्रदेश में पहली बार इस तरह की कार्रवाई,आगे भी जारी रहेगी* 

*आवारा मवेशियों को पकड़ने निगम चला रहा लगातार अभियान*

*27 जून से अब तक 587 मवेशियों को पकड़ा जा चुका है,88 हजार जुर्माना भी*

*मवेशी मालिक नहीं दे रहे ध्यान*

 बिलासपुर- प्रदेश में पहली बार पालतू मवेशियों को सड़क पर छोड़ने वाले के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। नगर निगम बिलासपुर द्वारा यह एफआईआर दर्ज कराया गया है। पशुओं को खुले में घूमने से रोकने के लिए नगर निगम द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है,जिसके तारतम्य में 17 जुलाई को सरकंडा पुलिस ने मोपका निवासी मनीष सिंह के खिलाफ अपराध क्रमांक 978/2025 धारा 291,325,285 पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम 1960 की धारा 3,11,1 आई के तहत अपराध दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

   पालतू मवेशियों को लावारिस छोड़ने की वजह से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है और सड़क पर जाम लग रहा है। यह राहगीरों एवं वाहन चालकों के लिए एक बड़ी समस्या बन गई है। लगातार समझाइश के बाद भी मवेशी मालिक अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे है। शहर के मोपका चौराहे में मंगलवार की शाम करीब मवेशियों के वजह से जाम की स्थिति निर्मित हो गई। जिसकी सूचना मिलते ही नगर निगम जोन क्रमांक 7 की टीम मौके पर पहुंची और मवेशियों को सड़क से हटाया। जानकारी लेने और मवेशियों के कान में लगे बिल्ले से ज्ञात हुआ की पशु मालिक मनीष सिंह द्वारा अपने 8 मवेशी जिसमे 2 गाय और 6 बैल मनीष सिंह के है जो इन मवेशियों के चारा पानी और रहने की उचित व्यवस्था ना कर सड़कों पर छोड़ दिया जाता है।इस पर निगम के प्रभारी सहायक राजस्व अधिकारी किशोर सिंह ने सरकंडा थाना में शिकायत दर्ज कराया जिस पर सरकंडा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

*22 दिनों में 587 मवेशियों को निगम ने पकड़ा है*

नगर निगम द्वारा पूरे शहर में मवेशियों को पकड़ने लगातार अभियान चलाया जा रहा है इसके अलावा मवेशी मालिकों से अपने पालतू जानवरों को बाहर नहीं छोड़ें इसके लिए भी समझाइश दी जा रही है। 27 जून से 18 जुलाई तक निगम ने शहर के अलग-अलग हिस्सों एवं मुख्य मार्गों से 587 घूमंतू मवेशियों को पकड़कर गोठान में शिफ्ट किया है और 88300 रूपये का अर्थदंड भी लगाया गया है।

*पशुपालक नहीं दे रहें ध्यान*

नगर निगम द्वारा रोजाना मवेशियों को सडकों से पकड़ा जा रहा है,मवेशी मालिक उन्हें छुड़ा कर घर तो ले जाते है पर वापस मवेशियों को खुला छोड़ देते हैं जिससे मवेशी फिर सड़कों पर दिखने लगते है। गोठान में मवेशी मालिकों को खुलें में ना छोड़ने के लिए बकायदा समझाइश भी दी जा रही है।

*मवेशियों को बाहर ना छोड़ें-कमिश्नर*

इस अवसर पर नगर निगम कमिश्नर श्री अमित कुमार ने पशुपालकों से अपील करते हुए कहा की अपने गोधन को बाहर ना छोड़ें।अपने पालतू मवेशियों को अपने स्थान पर रख कर चारा-पानी की समुचित व्यवस्था करें।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।