छत्तीसगढ़, बिलासपुर। बिलासपुर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की मुहिम को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में ए.सी.सी.यू. और थाना तोरवा की संयुक्त कार्रवाई में दो अंतरराज्यीय गांजा तस्कर धर दबोचे गए। आरोपियों के कब्जे से 284 किलो गांजा, कार, मोबाइल सहित करीब 35 लाख रुपए की अवैध सामग्री बरामद की गई है। मामले में आरोपियों के नेटवर्क और आर्थिक लेनदेन की गहराई से जांच की जा रही है।

जिले में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान “प्रहार” के तहत बिलासपुर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के नेतृत्व में थाना तोरवा और ए.सी.सी.यू. (सायबर सेल) की संयुक्त टीम ने दो अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में मादक पदार्थ जब्त किया है।
गिरफ्तार आरोपियों में मध्यप्रदेश के मंडला निवासी गजेंद्र गोस्वामी उर्फ बिट्टू (26) और सिवनी जिले के घनसौर निवासी नयन कुमार (25) शामिल हैं। दोनों आरोपी एक सफेद रंग की मारुति अर्टिगा (CG 04 OC 4577) में गांजा लेकर जा रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर 18 जुलाई की रात जगमल चौक तोरवा में कार्रवाई की गई। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें से 284 पैकेट गांजा, कुल वजन 284 किलो बरामद किया गया, जिसे ब्राउन टेप से लपेटकर छिपाया गया था।
पुलिस ने मौके से दो एंड्रॉइड मोबाइल फोन और एक आईफोन भी जब्त किया है। जप्त किए गए गांजे और अन्य सामग्री की कुल अनुमानित कीमत करीब 35 लाख रुपये आंकी गई है। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि यह गांजा उड़ीसा से लाया गया था, जिसे अन्य राज्यों में खपाने की योजना थी।
कानूनी कार्रवाई:
थाना तोरवा में आरोपियों के खिलाफ NDPS Act की धारा 20(बी)(2)(सी) के तहत अपराध क्रमांक 309/25 दर्ज किया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। पुलिस अब आरोपियों के संपूर्ण नेटवर्क, संपर्क सूत्र और फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन की एंड-टु-एंड विवेचना कर रही है, जिससे पूरे रैकेट का खुलासा हो सके।
जांच और सराहना:
इस सफल कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण व ए.सी.सी.यू.) श्री अनुज कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन श्री निमितेश सिंह, ए.सी.सी.यू. प्रभारी निरीक्षक अजरउद्दीन, उप निरीक्षक कमल नारायण शर्मा ,सउनि* भरत राठौर *प्र. आर.* राहूल सिह, आतिश पारिक, उमाशंकर राठौर, सिद्धार्थ पाण्डेय *आर* . विकास राम, प्रशांत सिंह, प्रेम सूर्यवंशी, अविनाश कश्यप, महादेव कुजुर, रवि यादव, अजय शर्मा, रंजीत खरे, समर बहादूर सिंह एवं सरफराज खान की *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा सराहना की गई है एवं उचित पुरस्कार की घोषणा की गई है।*



