Latest news

व्यापार, उद्योग के लिए साहस जरूरी – सुनील पांडेय

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
7 Min Read

लोन लेकर व्यवसाय व शिक्षा को सहज बनाया जा सकता है – योगेश तिवारी

Bilaspur Chhattisgarh बिलासपुर। छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण विकास परिषद बिलासपुर एवं सरयूपारी ब्राह्मण नारी कल्याण संगठन के द्वारा समाज के विप्रजन, युवा व महिलाओं के लिए व्यापार, व्यवसाय, कैरियर मार्गदर्शन कार्यशाला का आयोजन डीएलएस महाविद्यालय बिलासपुर में आयोजित किया गया।

भगवान परशुराम जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आरंभ श्रीमती हर्षिता पांडेय जी व श्री शिवशरण सिंह बड़गैय्या जी के आतिथ्य एवं विकास परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप शुक्ला, संजय शर्मा तथा श्रीमती जयश्री शुक्ला के अगुवाई में किया गया।

परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष संजय शर्मा ने उपस्थित मार्गदर्शक अतिथि उद्योग व बैंक विभाग के अधिकारियों का परिचय कराया, परिषद के अध्यक्ष डॉ प्रदीप शुक्ला ने अपने स्वागत उद्बोधन में कहा कि हमारे समाज के लिए सेवा क्ष्रेत्र का अवसर निरंतर घटता जा रहा है ऐसे में हमें समृद्ध व सुदृढ़ होने के लिए व्यापार, व्यवसाय, उद्योग व करियर को बढ़ावा देने आगे बढ़ना होगा, संजय शर्मा ने कहा कि सरकारी नौकरी के अवसर घटते जा रहे हैं ऐसे में हमारे समाज के परंपरागत पंडित के कर्म और आज की व्यवस्था आधारित व्यापार, व्यवसाय, उद्योग, शैक्षणिक कार्य की ओर आगे बढ़ना होगा।

कार्यशाला की अतिथि श्रीमती हर्षिता पांडे ने कहा कि ब्राह्मण वर्ग को वर्तमान स्थिति में व्यापार, व्यवसाय को अपनाना ही होगा, आगे बढ़ने के अवसर बनाने होंगे।

कार्यशाला के अतिथि बड़गैय्या जी ने कहा है कि हम सब ब्राह्मणों को एक नई दिशा की ओर बढ़ाना होगा, पंडित के कार्य के साथ-साथ लघु और बड़े उद्योग सहित शैक्षणिक क्षेत्र में भी आगे बढ़ना होगा, आर्थिक रूप से सशक्त होने के साधन जुटाने होंगे।

जिला उद्योग अधिकारी श्री सुनील पांडे जी ने कहा है कि व्यापार, व्यवसाय, उद्योग, शिक्षा सभी कार्य के लिए शासकीय योजना के अंतर्गत नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में पुरुष और महिला वर्ग, युवा वर्गों को छूट देने की योजना है, अनुदान देने का प्रावधान है, कोई भी व्यक्ति शून्य से व्यापार व्यवसाय उद्योग और शिक्षा के क्षेत्र में प्रवेश कर सकता है, किराया या लीज की जमीन लेकर प्रारंभिक रूप में छोटे स्तर के उद्योग से शुरुआत कर सकता है, देश के धनाढ्य व्यवसायी वर्ग निरंतर शासकीय योजनाओं का लाभ उठाते हैं, शासन के द्वारा छोटे से बड़े उद्योगों के लिए सहूलियत देने का प्रावधान व योजना है, हम सभी को इसके लाभ उठाने की आवश्यकता है।

स्टेट बैंक बिलासपुर से योगेश तिवारी जी, राजा शिंदे जी, मनीष त्रिपाठी जी, अनिकेत झा जी, रूपम अग्रवाल जी शाखा प्रबंधकों ने बताया कि व्यापार, व्यवसाय, उद्योग, कार, मकान शिक्षा, अध्ययन अध्यापन, वैवाहिक कार्यक्रम सभी क्षेत्र के लिए बैंक से लोन लेने की सहूलियत है, मामूली प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद व्यापार – व्यवसाय करने के लिए भी योजनाएं हैं, जो सुलभता से लोगों को उपलब्ध होता है और वे आगे बढ़ते हैं, उन्होंने बताया प्रत्येक उद्योगपति, व्यापारी, व्यवसाय बैंकों से ऋण लेकर अपने कार्य को निरंतर प्रगति की ओर ले जाते हैं, अपना संपूर्ण धन लगाकर कोई भी व्यापार व्यवसाय करना आसान नहीं होता। बैंक संस्थान के द्वारा लोगो की मांग का परीक्षण करके आसानी से छोटे-बड़े व्यापार व्यवसाय उद्योग के लिए सस्ते ब्याज में ऋण उपलब्ध कराया जाता है, आप भी इसमें भागीदार बने।

कार्यशाला का संचालन करते हुए परिषद के महासचिव संजय शर्मा ने पांडित्य, व्यापार, व्यवसाय, उद्योग, शिक्षा इत्यादि में किस प्रकार से परिवर्तन हुआ है, कैसे आगे बढ़ा जा सकता है इस विषय पर अपना विचार रखा। जिला उद्योग अधिकारी, स्टेट बैंक के अधिकारियों, अतिथि श्रीमती हर्षिता पांडेय, श्री शिवशरण बड़गैय्या जी का स्वागत व अभिनंदन किया गया।

कार्यशाला में समाज में विशिष्ट कार्य कर रहे और ब्राह्मण समाज के लिए प्रेरक के रूप में उपस्थित विभिन्न क्षेत्र में महत्वपूर्ण दखल रखने वाले विप्र जनों का अभिनंदन व सम्मान किया गया, उन्होंने अपना विचार समाज को साझा किया। श्री संदीप पांडेय- बिल्डर, श्री अनुराग शुक्ला – बिल्डर, श्री हरीश शर्मा – टेंट व्यवसाय, श्रीमती दिव्या प्राची – परंपरागत पकवान, श्री चंद्रशेखर पांडेय – बेकरी व्यवसाय, अर्पित शुक्ला – विनायक ग्राफिक्स, श्रीमती निक्की पांडेय – कपड़ा व्यावसाय, श्रीमती मृदुला शुक्ला – पूजन सामग्री व्यापार, श्रीमती स्मृता मिश्रा – सीजी मार्ट् संचालन, श्री शिवम शर्मा – हाटल व्यवसाय, श्री राकेश शर्मा – कोयला व्यापार, श्री अजय शर्मा – फिल्म निर्माण के लिए सम्मानित किए गए। कार्यशाला का संचालन संजय शर्मा (गौरहा) व सस्मिता शर्मा ने किया, आभार प्रदर्शन महिला समाज की अध्यक्ष जयश्री शुक्ला ने किया।

कार्यशाला में परिषद के अध्यक्ष डॉक्टर प्रदीप शुक्ला, संजय शर्मा, संजय शर्मा (गौरहा), डॉ अनिल तिवारी, डॉ प्रफुल्ल शर्मा, अश्वनी मिश्रा, महिला समाज अध्यक्ष श्रीमती जयश्री शुक्ला, श्रीमती संगीता शुक्ला, सस्मिता शर्मा, अजय शर्मा, कामता शुक्ला, चंद्रकांत पांडेय, राजेश पांडे, वीरेंद्र शर्मा, संजय पांडे, उमाशंकर शर्मा, अशोक शुक्ला, राकेश शर्मा, बांके बिहारी दुबे, रोशन शर्मा, आस्था दुबे, आरती पांडे, संदीप पांडे, स्मिता शर्मा, भूषण पांडे, कौशल तिवारी, रमा शर्मा, किरण शर्मा, अंजू शुक्ला, प्रमोद शर्मा, राजेंद्र कुमार शुक्ला, अभिषेक दुबे, विजय दुबे, मधु शुक्ला, मृदुला शुक्ला, मनीष त्रिपाठी, प्रदीप पांडे, राजा मिश्रा, अनुराग शुक्ला, संस्कार पांडे, संस्कृति पांडे, ईश्वर तिवारी, अमर्त्य तिवारी, निक्की पांडे, अनीता तिवारी, नवीन चंद दुबे, सत्येंद्र शर्मा, प्राची तिवारी, दिव्या पांडे, सुनील कुमार पांडे, श्रीधर राव, हेमंत शर्मा, विपिन चंद्र शर्मा, अनिल कुमार गौरहा, बृजेश कुमार गौरहा, सुनील कुमार पांडे आदि अधिसंख्य विप्रजन शामिल थे।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।