Latest news

बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान को छत्तीसगढ़ से फोन पर धमकी, 50 लाख नहीं देने पर जान से मारने की बात कही तो मुंबई पुलिस पहुंची जांच के लिए

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

बिलासपुर। मुंबई निवासी फिल्म अभिनेता शाहरुख खान को छत्तीसगढ़ के रायपुर से फोन पर धमकी दी गई है जिसमें 50 लाख नहीं देने पर उन्हें जान से मारने की बात कही गई है। इस धमकी के बाद मुंबई की बांद्रा पुलिस राजधानी रायपुर पहुंची। साथ ही मोबाइल लोकेशन के आधार पर फैजान खान नामक व्यक्ति से पूछताछ की गई जिसमें उन्होंने फोन गुम होने की शिकायत दर्ज करने की बात कही पुलिस ने उनसे 2 घंटे पूछताछ की हैकी है। वही धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शाहरुख के मन्नत स्थित निवास स्थल के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है।।फैजान खान पेशे से अधिवक्ता  हैं।। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार  फैजान ने पुलिस को बताया है कि दो नवंबर को उनकामोबाइल गुम हो गया था, जिसकी रिपोर्ट उन्होंने खमारडीह पुलिस स्टेशन (रायपुर) में की  है। पांच नवंबर को मैं कोर्ट में था, एसपी ऑफिस में था। पुलिस का कहना है कि फैजान के मोबाइल से शाहरुख  को धमकी दी गई है और 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी है। कॉल करने वाले ने यह भी कहा कि रुपये नहीं दिए तो जान से मार देंगे। मुंबई पुलिस ने उसे नोटिस दे दिया है और अब अगली बार पूछताछ 14नवंबर  को पूछताछ मुंबई में होगी। बता दें कि शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी की कॉल पांच नवंबर कोआया था।। इसके बाद पुलिस ने बांद्रा थाने में बीएनएस की धारा 308(4) और 351(3)(4) के तहत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।