Bilaspur बिलासपुर। ” के साथ कक्षा 1 से 10 तक “निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों ” का वितरण शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष श्री श्याम बाबू साहू ,विधायक प्रतिनिधि श्री विवेक तिवारी एवं सदस्यों की उपस्थिति में किया गया | मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ| वास्तव में आज इस कार्यक्रम के द्वारा अधिकारिक तौर पर नये सत्र का शुभारंभ हुआ| नयी पुस्तकों को प्राप्त करते समय छात्र-छात्राओं के चेहरे की चमक देखते ही बनती थी | प्राचार्य डॉ. एम. के. मिश्रा ने कहा “पढ़ाई प्रारंभ करने से पूर्व पहले चित्रों को देखें और कहानियों को पढ़ें ” तभी पुस्तकों के प्रति लगाव होगा|अध्यक्ष महोदय एवं विधायक प्रतिनिधि ने पुस्तकों के साज संभाल के साथ पढ़ाई पर जोर दिया| कार्यक्रम का संचालन निहारिका तिवारी एवं कुमकुम झा ने किया| धन्यवाद ज्ञापन शैलेंद्र शर्मा ने किया | कार्यक्रम में प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विभाग के प्रधान पाठक श्री गौरव मंगरुलकर, शैलेंद्र शर्मा सहित समस्त शाला परिवार उपस्थित रहा |



