Bilaspur Chhattisgarh बिलासपुर। छत्तीसगढ़ बेसबॉल संघ के कोच अख्तर खान ने बताया कि जूनियर बेसबॉल राष्ट्रीय प्रतियोगिता गढ़मुक्तेश्वर उत्तर प्रदेश में दिनांक 27 जून से 01 जुलाई तक आयोजित है जिसमें छत्तीसगढ़ कि बालक एवं बालिका वर्ग के दोनों टीम सम्मिलित हुई है जिसमे आज बालक वर्ग ने क्वार्टर फाइनल मैच में मेजबान उत्तरप्रदेश टीम को 02-01 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया है वहीं बालिका वर्ग का लीग मैच में आंध्रप्रदेश के साथ हुआ जिसमे बालिका टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आंध्रप्रदेश को 13-00 से हराकर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया है इस प्रतियोगिता के दौरान छत्तीसगढ़ की बालिका टीम से साक्षी,श्रेया,संध्या,अंकिता, महिमा,खुशी वही बालक वर्ग में देवेंद्र,यश,हिमेश,सुनील,भावेश,कृष,सूरज ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से अपने टीम को विजेता बनाया टीम के कोच मैनेजर लखनलाल देवांगन,राजा जोशी,नेहा यादव,विकास यादव है। टीम के उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए प्रदेश बेसबॉल संघ की अध्यक्ष श्रीमती पलक जायसवाल उपाध्यक्ष डॉक्टर करौली सत्तूर महासचिव सुश्री मिताली घोष कोषाध्यक्ष पूर्णिमा मिश्रा फाउंडर मेंबर मृत्युंजय शर्मा अंकुर रजक संदीप गाहिरे ने पदक की उम्मीद जताई है
About Author

शिक्षाः बीए, बैचलर आफ “जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन। वर्ष 1996 से लोकस्वर से पत्रकारिता की शुरुआत। दैनिक भास्कर , देशबंधु, स्वदेश में बतौर सिटी रिपोर्टर और सब एडिटर काम किया। 2007 से 2022 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर , इनपुट हेड, सिटी चीफ , सीनियर सिटी रिपोर्टर के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। वर्तमान में संपादक, न्यूज़ डॉन छत्तीसगढ़।