
Bilaspur बिलासपुर। कलेक्टर कार्यालय स्थित मंथन सभा कक्ष में केंद्रीय राज्य मंत्री सांसद तोखन साहू के अध्यक्षता में दिशा कमेटी की बैठक हुई जिसमें विधायक के नाते कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव शामिल हुए कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने बैठक के दौरान स्वास्थ्य एवं पहुंच मार्ग को लेकर अपनी बातें रखी और कमेटी का ध्यान खींचा कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने बताया कि भावनार टैंक स्टेशन से लगा हुआ प्रसिद्ध मरही माता का मंदिर है जहां तक पहुंच का कोई मार्ग नहीं है हजारों की संख्या में आस्था रखने वाले लोग पहुंचते हैं पहुंच मार्ग नहीं होने से परेशानी का सामना करना पड़ता है वहीं रेल लाइन के नजदीक होने से दुर्घटना के भी आशंका बनी रहती है अटल श्रीवास्तव ने सुदूर वनांचल क्षेत्र के आदिवासी ग्राम बाहरी झरिया में पहुंच मार्ग नहीं होने का भी हवाला दिया और पहुंच मार्ग निर्माण करने की मांग की । विधायक में कोटा विधानसभा के ग्राम सुदूर वनांचल क्षेत्र होने के कारण स्वास्थ्य सुविधा के लिए मोटराइज्ड एंबुलेंस व्यवस्था करने तथा कोटा में रेबीज डायरिया और मलेरिया के इलाज के लिए भी दवाई की समुचित व्यवस्था समय पर करने की मांग की जन मन योजना के तहत बन रही सड़कों की गुणवत्ता की जांच की मांग करते हुए जन प्रतिनिधियों के समक्ष जांच करने की बात कही ।



