Latest news

जन्मदिन पर काली छाया: कोचिंग जा रही छात्रा को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, मौके पर मौत

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

00 मस्तूरी विकासखंड क्षेत्र के ग्राम रिसदा की घटना

Bilaspur बिलासपुर। मस्तूरी। बुधवार को मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम रिस्दा में एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 21 वर्षीय युवती को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। नवरत्ना नोर्गे नामक युवती अपने जन्मदिन पर कोचिंग क्लास के लिए सहेली के साथ जा रही थी। घर में जहां जन्मदिन की तैयारियां चल रही थीं, वहीं कुछ ही घंटों में यह खुशी मातम में बदल गई।

घटना दोपहर 1 बजे के करीब की है, जब नवरत्ना और उसकी सहेली सड़क किनारे पैदल जा रही थीं। जांजगीर-चांपा जिले के मुलमुला से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर से नवरत्ना को गंभीर चोटें आईं, और मौके पर ही उसकी जान चली गई। सहेली को मामूली चोटें आईं और प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।

ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए स्कॉर्पियो का नंबर नोट कर पुलिस को सूचित किया। घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार हो गया। मस्तूरी पुलिस ने वाहन और चालक की तलाश शुरू कर दी है।

होनहार बेटी की असमय मौत से गांव में शोक की लहर
नवरत्ना, जो पढ़ाई में होनहार और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी, अपने परिवार की उम्मीदों का केंद्र थी। जन्मदिन के मौके पर खुशियां मनाने की बजाय परिवार अब उसकी असमय मृत्यु का शोक मना रहा है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।