Latest news

Bilaspur Chhattisgarh,तखतपुर: अनियंत्रित कार ने छीन ली तीन जानें, दो गंभीर घायल

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

Bilaspur बिलासपुर। बिलासपुर जिले के  तखतपुर के बिनोरी मोड़ के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना दोपहर करीब 2:30 बजे हुई जब बिलासपुर से लौट रही कार अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराई।

तखतपुर के ग्राम काठाकोनी निवासी पवन रात्रे, सुरेश वासुदेव, विजय राजपूत, मोनू यादव, और जयंत वैष्णव अपनी कार (क्रमांक सीजी 10 ए फ 2097) से बिलासपुर गए थे, जहां वे प्लंबर का काम करते थे। काम खत्म करने के बाद वे वापस अपने गांव लौट रहे थे।

बिनोरी मोड़ के पास कार अचानक अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई। इस हादसे में पवन रात्रे, सुरेश वासुदेव और विजय राजपूत की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, मोनू यादव और जयंत वैष्णव को गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें तत्काल पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मोड़ पर कार की गति अधिक थी, जो दुर्घटना का प्रमुख कारण हो सकता है।

यह हादसा क्षेत्र के लिए एक बड़ी त्रासदी है, जिसने कई परिवारों को गहरे शोक में डाल दिया है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।