Latest news

अंडर 15 शतरंज प्रतियोगिता : सम्बोधी का चयन अंतर जिला शतरंज प्रतियोगिता के लिए

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

Bilaspur बिलासपुर। जिला शतरंज संघ द्वारा, 15 वर्ष से कम आयु वर्ग के लिए विनोबा नगर, बिलासपुर में जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता आयोजित किया गया था। इस प्रतियोगिता में 56 प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसमें नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट, बिलासपुर के 10 बच्चो ने भाग लिया जो कि कोच “सुधीर फ्रांसिस” के मार्गदर्शन में शतरंज का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इस प्रतियोगिता में नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट, बिलासपुर के “गितेश साहू” ने 15 वां स्थान प्राप्त किया तथा 9 वर्षीय “कु. सम्बोधी सिंह” ने 4था स्थान प्राप्त कर अंतर जिला शतरंज प्रतियोगिता में चयनित हुई। इस उपलब्धि के लिए नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट, बिलासपुर के सचिव श्री सी नवीन कुमार , उपाध्यक्ष श्री अमरनाथ सिंह , कोषाध्यक्ष श्री बी अनिल कुमार , सह कोषाध्यक्ष श्री श्रीकान्त पाढीं , मीडिया प्रभारी श्री हेमंत सिंह , सह सचिव श्री संजय कुमार तिवारी जी, टुर्नामेंट सचिव श्री दीपक कुमार सुब्बा , टुर्नामेंट सह सचिव श्री दीपक राजा गुरूंग जी, आउटडोर सचिव श्री टी सन्मुख राव जी, इंडोर सचिव श्री डी मुरलीधर जी एवं लाइब्रेरी सचिव श्री श्रीराम यादव जी ने भविष्य के लिए बच्चों को शुभकामनाएं दी।
यह सारी जानकारी नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट, बिलासपुर के मीडिया प्रभारी श्री हेमंत सिंह जी ने प्रदान की हैं।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।