Latest news

तवा से पीट पीटकर पत्नी की हत्या, बच्चे के छठी कार्यक्रम को लेकर दोनों के बीच हुआ था विवाद

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई घटना

Bilaspur बिलासपुर। बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम बहतराई में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। थाना प्रभारी प्रदीप आर्य ने बताया कि आरोपी गौरीशंकर साहू (32) ने अपनी पत्नी रतन साहू (28) की निर्मम हत्या कर थाने पहुंचकर खुद इस घटना की जानकारी दी।

थाना प्रभारी प्रदीप आर्य

घटना का कारण घरेलू विवाद बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, रतन साहू को दो माह पहले बच्चा हुआ था। बच्चे की छठी कार्यक्रम को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि गुस्से में आकर गौरीशंकर ने पास में रखे रोटी बनाने वाले तवे से रतन के चेहरे पर कई बार वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या के बाद गौरीशंकर सीधा सकरी थाना पहुंचा और पुलिस को बताया, “मैंने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है।” शुरू में पुलिस को उसकी बात पर यकीन नहीं हुआ, लेकिन जब मौके पर टीम भेजी गई तो मामला सच निकला।

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि आरोपी का स्वभाव पहले से ही आक्रामक था। पुलिस ने आरोपी पर हत्या का मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।

इस दर्दनाक घटना ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और पड़ोसियों व परिवार के अन्य सदस्यों से भी पूछताछ की जा रही है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।