Latest news

बच्चों के साथ पति  गम्मत में मस्त, इधर पत्नी फांसी पर झूली

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
1 Min Read

00 पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम जोघरा की घटना

बिलासपुर। छत्तीसगढ़के बिलासपुर जिले के ग्राम जौंधरा में एक महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली आत्महत्या की वजह अज्ञात है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की विवेचना में जुटी हुई है। पचपेड़ी थाना क्षेत्र केग्राम जोंधरा निवासी जनकराम केंवट (50 वर्ष) एक किसान है, और उसकी  पत्नी लक्ष्मी बाई (45 वर्ष) गृहिणी थीं। दीपावली पर  पूजा करने के बाद जनकराम अपने बच्चों के साथ ग्राम बहतरात में गम्मत नाचा देखने चले गए।इसी दौरान, उनकी 16 साल की बेटी घर में अपनी माँ के साथ सो रही थी। देर रात करीब 2 बजे, बेटी की नींद खुली और उसने देखा कि उसकी माँ बिस्तर पर नहीं थीं। बाहर आकर देखा तो उसकी माँ बरामदे में फंदे पर लटक रही थीं। बेटी ने आसपास के लोगों को सूचना दी, जिसके बाद जनकराम भी घर लौट आए।अगले दिन सुबह पुलिस पहुंची, पर अभी तक आत्महत्या का कारण पता नहीं चल सका है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।