Latest news

स्मार्ट सिटी में भूपेश सरकार की योजना पास, जानिए कैसे…

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

00 शहर विधायक के स्मार्ट वार्ड में जगह-जगह पसरी है गंदगी

00 डोर टू डोर कचरा कलेक्शन पर खड़े हो रहे फिर सवाल

बिलासपुर। पूर्ववर्ती भूपेश सरकार के दौरान प्रदेश में नरवा घुरवा और गरुवा योजना की खूब ब्रांडिंग की गई थी, लेकिन जमीन पर इस योजना को कोई खास सफलता नहीं मिल सकी थी। सत्ता परिवर्तन के साथ ही यह योजना भी लापता हो गई। इधर शहर शहर विधायक अमर अग्रवाल के स्मार्ट वार्ड राजेंद्र नगर का हाल देखें तो ऐसा लगता है कि भूपेश सरकार की योजना यहां शत प्रतिशत पास हो गई है। यहां के मुख्य मार्ग से लेकर गलियों में जगह-जगह पसरी गंदगी डोर टू डोर कचरा कलेक्शन पर सवाल खड़े कर रही है। जबकि आम लोगों को उम्मीद थी की दिवाली के अवसर पर सफाई व्यवस्था में सुधार होगा।

शहर में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन की जिम्मेदारी एक निजी कंपनी को सौंप गई है। इसके आवाज में नगर निगम करोड़ों रुपए खर्च करता है। इस योजना की मॉनिटरिंग में निगम के अफसर लगातार लापरवाही बरत रहे हैं।इसके कारण मुख्य मार्ग से लेकर गलियों में जगह-जगह कचरा फैला हुआ नजर आता है। इससे हेल्दी सीजन में भी संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका बनी रहती है। दिवाली पर राजेंद्र नगर के लोगों को विशेष सफाई अभियान चलाए जाने की उम्मीद थी पर ऐसा हुआ नहीं। मुख्य मार्ग से गुजरने वाली कचरा गाड़ी को सड़क पर फैली गंदगी तक दिखाई नहीं देती। इसे लेकर लोगों में काफी नाराजगी है। कचरा कलेक्शन में लगे कर्मचारी भीआनन फानन में काम निपटा कर भागते नजर आते हैं।

आयुक्त की नाराजगी भी बेसर

दिवाली के पहले नगर निगम के कमिश्नर अमित कुमार ने शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया था। इस दौरान कुछ जगह पर गंदगी देखकर वह काफी नाराज भी हुए थे। इससे सफाई व्यवस्था में सुधार आने की बात कही जा रही थी, लेकिन ठेका कंपनी पर इसका कोई खास असर नहीं हुआ।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।