Latest news

25 से अधिक नक्सलियों का एनकाउंटर : अबूझमाड़ के जंगलों में बड़ी नक्सली मुठभेड़, चार जिलों की फोर्स का संयुक्त ऑपरेशन

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

00 20  शव और हथियार बरामद

नारायणपुर/दंतेवाड़ा:

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिलों की सीमा पर नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ जारी है। यह ऑपरेशन नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंडागांव जिलों की डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) यूनिट्स की संयुक्त टीम द्वारा चलाया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बताया कि ऑपरेशन की शुरुआत आज सुबह हुई और इसमें अब तक कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। हालांकि, मृतकों की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है। सूत्रों के अनुसार, डीआरजी की टीम ने नक्सलियों के बड़े कैडर को घेर लिया है।

डिप्टी सीएम विजय शर्मा का बयान:

डिप्टी सीएम और गृह मंत्री विजय शर्मा ने इसे सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता बताया। उन्होंने कहा, “इस मुठभेड़ में 26 से अधिक नक्सली मारे गए हैं, जिनमें कई बड़े कमांडर भी शामिल हो सकते हैं। हालांकि, ऑपरेशन अभी खत्म नहीं हुआ है और सर्च ऑपरेशन जारी है।”

डिप्टी सीएम ने नक्सलियों से हथियार डालने की अपील करते हुए कहा कि सरकार किसी भी समस्या का हल बातचीत से करना चाहती है। उन्होंने नक्सलियों से मुख्यधारा में लौटने और समाज की सेवा करने का आह्वान किया।

अबूझमाड़: नक्सलियों का गढ़

अबूझमाड़ क्षेत्र को नक्सलियों का प्रमुख गढ़ माना जाता है। इस ऑपरेशन के तहत सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के माड़ डिवीजन को निशाना बनाया है। ऑपरेशन को रणनीतिक बढ़त के रूप में देखा जा रहा है।

छत्तीसगढ़ में नक्सल ऑपरेशन का इतिहास:

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों द्वारा समय-समय पर बड़े नक्सल ऑपरेशन किए गए हैं।

  • 29 मार्च 2025: सुकमा में मुठभेड़, 17 नक्सली मारे गए।
  • 20 मार्च 2025: बीजापुर और कांकेर में 30 नक्सलियों को ढेर किया गया।
  • 9 फरवरी 2025: बीजापुर में 31 माओवादियों को मारा गया।
  • 22 नवंबर 2024: सुकमा जिले में 10 नक्सली मारे गए।
  • 4 अक्टूबर 2024: अबूझमाड़ में 38 नक्सलियों का खात्मा।

ऑपरेशन से जुड़े अपडेट्स का इंतजार

सुरक्षाबलों ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है, और पूरे ऑपरेशन की आधिकारिक जानकारी सर्च ऑपरेशन के बाद साझा की जाएगी।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।