बिलासपुर।कलेक्टर अवनीश शरण ने नागरिकों को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवम् शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि 1 नवंबर 2024 को छत्तीसगढ़ अपने निर्माण के शानदार 24 वर्ष पूर्ण कर गौरवशाली 25 वें वर्ष में प्रवेश करने जा रहा है, जो हम सबके लिए गौरव का क्षण है। छत्तीसगढ़ राज्य के इस रजत जयंती वर्ष में प्रवेश एवं राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिला बिलासपुर के सभी प्रमुख स्थानों में दीप प्रज्ज्वलित किया जाएगा। इसमें आप भी सहभागी बनें और एक दीया छत्तीसगढ़ के नाम जलाकर खुशियां मनाएं। उन्होंने अपील की है कि 1 नवंबर 2024 को आप सभी अपने घरों को दीये से जगमग करें और उत्सव के रूप में मनाएं।
About Author

शिक्षाः बीए, बैचलर आफ “जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन। वर्ष 1996 से लोकस्वर से पत्रकारिता की शुरुआत। दैनिक भास्कर , देशबंधु, स्वदेश में बतौर सिटी रिपोर्टर और सब एडिटर काम किया। 2007 से 2022 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर , इनपुट हेड, सिटी चीफ , सीनियर सिटी रिपोर्टर के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। वर्तमान में संपादक, न्यूज़ डॉन छत्तीसगढ़।