00 चार मंत्री बनेंगे, एक की होगी छुट्टी पर अभी तक आधिकारिक घोषणा हुई नहीं
00राज्यपाल श्री डेका को मुख्यमंत्री श्री साय ने दी नए वर्ष की शुभकामनाएं
रायपुर।राज्यपाल रमेन डेका से राजभवन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भेंट कर नववर्ष की शुभकामनाएं दी और राज्य हित से जुड़े विषयों पर चर्चा की। श्री डेका ने भी उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री श्री साय ने राज्यपाल को जशपुर जिले के स्थानीय उत्पाद भेंट किए। राज्यपाल श्री डेका और मुख्यमंत्री श्री साय ने एक दूसरे को राजकीय गमछा पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध सिंह भी उपस्थित थे।
राज्यपाल और कम के बीच हुई मुलाकात ने एक बार फिर मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा ने जोर पकड़ लिया राजनीति से जुड़े लोग शपथ ग्रहण की तिथि को लेकर भी कयास लगाने लगे थे। राजनीतिक हल्को में इस बात की भी चर्चा है कि मंत्रिमंडल में चार चेहरों को शामिल किया जाएगा। साथी एक मंत्री की छुट्टी भी तय होने की बात कही जा रही है। हालांकि अभी तक किसी भी प्रकार की आधिकारिक घोषणा इस विषय पर नहीं हुई है। जानकार सूत्र दावा कर रहे हैं कि बिलासपुर से विधायक अमर अग्रवाल का मंत्री बनना लगभग तय है। इसके अलावा बस्तर, रायपुर और महासमुंद से एक एक विधायक को मंत्री बनाया जाएगा। यही नही एक मंत्री की कुर्सी छिने जाने की भी चर्चा है।