बिलासपुर।छत्तीसगढ़ योग आयोग के पूर्व सदस्य व वरिष्ठ पार्षद रविंद्र सिंह ने अपने पार्षद निधि से 6 लाख रुपए वार्ड वासियों के मांग पर चबूतरा निर्माण के लिए दिए हैं। जिसका आज भूमि पूजन किया गया। वार्ड वासियों के लगातार मांग व आवश्यकता को देखते हुए ।आज विनोबा नगर वार्ड क्रमांक 27 के पार्षद रविंद्र सिंह जी ने मोहल्ले वासियों के साथ मिलकर चबूतरा निर्माण हेतु भूमि पूजन किया । वार्डवासी पार्षद निधि से 6 लाख प्राप्त होने व चबूतरा निर्माण किए जाने पर वार्ड पार्षद श्री सिंह जी को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर वार्ड के वरिष्ठ नागरिक एन वी के शास्त्री राजेश अग्रवाल टे सी इब्राहिम सतीश अग्रवाल आनंद नोपानी अशोक अग्रवाल अनिल लच्छूका मुकेश अग्रवाल हर्ष मल्घानी प्रदीप चौधरी रवि नोपानी अंकुर अग्रवाल नितिन माहेश्वरी थालू अग्रवाल सुरेश जयसवाल राजकुमार अग्रवाल सी डी दीवान पंकज अग्रवाल प्रदीप पूरी विकास झा सहित वार्ड के सैकड़ो गणमान्य नागरिक उपस्थित थे ।
छत्तीसगढ़ योग आयोग के पूर्व सदस्य रविंद्र सिंह ने पार्षद निधि से चबूतरा निर्माण के लिए दिए 6 लाख
Mohammed Israil
- Editor
1 Min Read
About Author

शिक्षाः बीए, बैचलर आफ “जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन। वर्ष 1996 से लोकस्वर से पत्रकारिता की शुरुआत। दैनिक भास्कर , देशबंधु, स्वदेश में बतौर सिटी रिपोर्टर और सब एडिटर काम किया। 2007 से 2022 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर , इनपुट हेड, सिटी चीफ , सीनियर सिटी रिपोर्टर के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। वर्तमान में संपादक, न्यूज़ डॉन छत्तीसगढ़।