बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित केंद्रीय जेल में बंद कैदियों के परिजनों ने छत्तीसगढ़ के हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस को पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने जेल में बंद कैदियों से वसूली का गंभीर आरोप लगाया है। इसके अलावा बेहतर खाना व अन्य सामान उपलब्ध कराने के एवज में पैसे लिए जाने की बात लिखी है।जेल प्रबन्धन की भूमिका पर भी पत्र में सवाल खड़े किया है।सीएम, गृहमंत्री, डीजी और कलेक्टर को भी पत्र की प्रतिलिपि भेजी है।गुरुवार शाम कलेक्टर अवनीश शरण और एसपी रजनेश सिंह लेटरबम कांड के सुर्खियों में आने पर अफसरों के साथ सेंट्रल जेल पहुचे। करीब पौने घण्टे विजिट के अफसर बाहर निकले। कलेक्टर ने लेटरबम कांड के सवाल पर कहा मि मीडिया के माद्यम से जानकारी मिली। आरोपो के सम्बंध में जेल अधीक्षक से जानकारी मांगी गई है। इस मामले में निरीक्षण के बाद कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने कहा कि फिलहाल तो सब कुछ ठीक है।
छत्तीसगढ़ के सेंट्रल जेल में अत्याचार, चीफ जस्टिस को लिखा पत्र तो सरप्राइज चेकिंग पर पहुंचे कलेक्टर व एसपी
Mohammed Israil
- Editor
1 Min Read
About Author

शिक्षाः बीए, बैचलर आफ “जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन। वर्ष 1996 से लोकस्वर से पत्रकारिता की शुरुआत। दैनिक भास्कर , देशबंधु, स्वदेश में बतौर सिटी रिपोर्टर और सब एडिटर काम किया। 2007 से 2022 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर , इनपुट हेड, सिटी चीफ , सीनियर सिटी रिपोर्टर के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। वर्तमान में संपादक, न्यूज़ डॉन छत्तीसगढ़।