बिलासपुर।बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने विधानसभा में रिवर व्यूह रोड, अमृत मिशन योजनांतर्गत खूंटाघाट जलाशय से शहर को जल आपूर्ति करने बिछाए जा रहे पाइप लाइनों और धान खरीदी को लेकर सवाल उठाए श्री शुक्ला ने बिलासपुर शहर में खूंटाघाट जलाशय से पेयजल आपूर्ति सन्दर्भ में डिप्टी सीएम अरुण साव के समक्ष प्रश्न उठाते हुए कार्य के वर्तमान और कार्यपूर्ण होने की स्थिति को लेकर सवाल किए प्रश्न के जवाब में जलसंसाधन मंत्री ने बताया कि अमृत मिशन योजनांतर्गत बिलासपुर को पेयजल उपलब्ध कराने के लिहाज लगभग 201.14 करोड़ की संभावित राशि व्यय वाले इस योजना की 2017 में इस कार्य की नींव रखी गई जिसे 2020 तक पूरा किए जाने का लक्ष्य रखा गया था किंतु 2024 तक कार्य पूर्ण किया एवं संचालन व संधारण का कार्य प्रगति पर है श्री शुक्ला ने स्मार्ट सिटी योजनांतर्गत बन रहे रिवर व्यूह रोड सहित धान खरीदी में अमानक स्तर के वारदाना सप्लाई को लेकर भी सवाल किए इसके अतिरिक्त बारदाना सप्लाई में शॉर्टेज के कारण किसानों सामने आ रही परेशानियों पर भी सवाल उठाए।
विधानसभा में खूब गरजे सुशांत,रिवर व्यूह रोड,अमृत मिशन और धान खरीदी का उठाया मुद्दा
Mohammed Israil
- Editor
1 Min Read
About Author

शिक्षाः बीए, बैचलर आफ “जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन। वर्ष 1996 से लोकस्वर से पत्रकारिता की शुरुआत। दैनिक भास्कर , देशबंधु, स्वदेश में बतौर सिटी रिपोर्टर और सब एडिटर काम किया। 2007 से 2022 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर , इनपुट हेड, सिटी चीफ , सीनियर सिटी रिपोर्टर के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। वर्तमान में संपादक, न्यूज़ डॉन छत्तीसगढ़।