


बिलासपुर। भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा के अवसर पर बिलासपुर के रेलवे परिक्षेत्र में श्रद्धा और भक्ति का वातावरण देखने को मिला। छत्तीसगढ़ योग आयोग के पूर्व सदस्य एवं जिला शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रविंद्र सिंह ठाकुर ने भगवान श्री जगन्नाथ, बलराम एवं मां सुभद्रा की रथयात्रा का स्वागत कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया।
रथयात्रा के दौरान रविंद्र सिंह ठाकुर ने भगवान श्री जगन्नाथ, भगवान बलराम और मां सुभद्रा की आरती में शामिल होकर छत्तीसगढ़ प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता निभाई और रथयात्रा के आध्यात्मिक महत्व को नमन किया।
रेलवे परिक्षेत्र में आयोजित स्वागत एवं पूजा-अर्चना कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रमुख रूप से शिवा मुदीलयार, उत्तम चटर्जी, चंद्रहास शर्मा, बबलू केसरवानी, राघवेंद्र सिंह, प्रशांत पांडे, संदीप मिश्रा, संतोष चौहान, संजय दवे, संगीत मोइत्रा, दिलीप साहू, यू. मुरली राव, केशव गोरख, पियुष अग्रवाल, विजय तिवारी, अनिल चौहान, रिंकू परिहार, दिलीप पाटिल, हनु शर्मा, संजय यादव, ओम प्रकाश शर्मा, हरीश चेलकर, अविनाश चंदेल, राकेश केशरी, मुकेश दुबे, निटू परिहार, गुड्डू चंदेल, छोटू बर्डे, राजेश साहू, मृत्युंजय तिवारी, विजय अग्निहोत्री, नरेंद्र सिंह, रितिक सिंह, साईम सिंह, सन्नी चौहान, यश सिंह, उदय गंगवानी, कर्ण सिंह, ईशान ठाकुर, संजय शुक्ला सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्री जगन्नाथ के जयघोष के साथ भक्ति भाव से पूजा-अर्चना की। रथयात्रा के स्वागत अवसर पर धार्मिक उल्लास और आस्था का माहौल बना रहा।



