बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के विधि प्रकोष्ठ, बिलासपुर की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। जिला संयोजक राकेश मिश्रा ने भाजपा बिलासपुर शहर कोर ग्रुप के निर्णयों के अनुरूप 54 सदस्यीय टीम की सूची जारी की। नई कार्यकारिणी में संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से विभिन्न दायित्वों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है।


जिला संयोजक राकेश मिश्रा ने बताया कि कार्यकारिणी में सह-संयोजक, कोषाध्यक्ष, कार्यालय प्रभारी, मीडिया प्रभारी, सोशल मीडिया प्रभारी और ‘मन की बात’ प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियां की गई हैं। इसके अलावा कार्यसमिति सदस्यों और विशेष आमंत्रित सदस्यों को भी शामिल किया गया है।
नई टीम में बिलासपुर विधानसभा के साथ-साथ बिल्हा और तखतपुर क्षेत्र के अधिवक्ताओं एवं अनुभवी कार्यकर्ताओं को भी प्रतिनिधित्व दिया गया है। कुल 54 सदस्यीय इस कार्यकारिणी में 26 पदाधिकारी और कार्यसमिति सदस्य बिल्हा व तखतपुर क्षेत्रों से शामिल किए गए हैं, जिससे पूरे जिले में संगठनात्मक समन्वय और विधिक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
जिला संयोजक ने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही विधिक मामलों में पार्टी को मजबूत आधार प्रदान करेगी तथा संगठनात्मक गतिविधियों को गति देगी।



