Latest news

कैट युवा विंग के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल और केंद्रीय मंत्री तोखन साहू से लिया आशीर्वाद

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
3 Min Read


बिलासपुर।
भारत के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कैट (Confederation of All India Traders) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र गांधी , राष्ट्रीय सचिव राजू सलूजा, बिलासपुर जिला अध्यक्ष हीरानंद जयसिंह , कोषाध्यक्षआशीष अग्रवाल ने बताया कि कैट युवा टिम का पुनर्गठन के बाद युवा टीम के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने बिलासपुर में वरिष्ठ राजनेताओं से शिष्टाचार भेंट कर अपनी नई संगठनात्मक पारी की शुरुआत की। कैट बिलासपुर जिला अध्यक्ष हीरानंद जयसिंह और कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने और नवनियुक्त कैट युवा टिम अध्यक्ष भरत ऋषि , युवा सचिव भरत केरवानी एवं कैट युवा टिम के पदाधिकारियों ने बिलासपुर के सम्मानीय विधायक अमर अग्रवाल एवं माननीय केंद्रीय मंत्री तोखन साहू से मुलाकात की और उनका मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।मुलाकात के दौरान दोनों वरिष्ठ नेताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कैट युवा टीम के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि नई युवा टीम व्यापारिक जगत को एक नई ऊर्जा प्रदान करेगी। बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल और केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने विशेष रूप से बिलासपुर जिला अध्यक्ष हीरानंद जयसिंह और कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल के व्यापारियों के प्रति समर्पण भाव की सराहना की। उन्होंने कहा कि व्यापारी हितों के लिए हीरानंद जयसिंह द्वारा लगातार किए जा रहे कार्य अत्यंत सराहनीय हैं और भविष्य में भी उनका यह समर्पण बिलासपुर के व्यापारिक विकास में मील का पत्थर साबित होगा।जिला अध्यक्ष हीरानंद जयसिंह और कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया उन्होंने संकल्प लिया और उनके साथ साथ बिलासपुर कैट युवा टीम अध्यक्ष भरत ऋषि और कैट युवा टिम बिलासपुर के पदाधिकारियों ने दोहराया कि बिलासपुर के हर छोटे-बड़े व्यापारी के हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेगे और स्थानीय व्यापारिक समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए निरंतर प्रयास करेगे ।इस गरिमामयी भेंट के दौरान बिलासपुर कैट जिला अध्यक्ष हीरानंद जयसिंह , कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल , पूर्व युवा अध्यक्ष नमित सलूजा, युवा अध्यक्ष भरत ऋषि , युवा सचिव भरत केरवानी, युवा कोषाध्यक्ष विशाल विधानी, युवा मंत्री करण उभरानी , युवा मंत्री उमंग दुआ, मीडिया प्रभारी सुमित देवांगन, दिव्यांश अग्रवाल, नितिन साहत्य, दीप मनुराज समुन्दरे व कैट संगठन के अन्य सक्रिय सदस्य और स्थानीय व्यवसायी भी उपस्थित रहे, जिन्होंने नई टीम को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।