

बिलासपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी दक्षिण मंडल परिवार, बिलासपुर द्वारा शनिवार को लखीराम ऑडिटोरियम में योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में योग के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उपस्थित लोगों को नियमित योगाभ्यास के लिए प्रेरित किया गया।
शिविर में वक्ताओं ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने की प्रभावी पद्धति है। नियमित योग करने से शरीर स्वस्थ रहने के साथ मानसिक तनाव भी कम होता है और व्यक्ति में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
इस दौरान योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। उपस्थित जनों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आग्रह किया गया। वक्ताओं ने कहा कि बदलती जीवनशैली और बढ़ते तनाव के दौर में योग स्वस्थ रहने का सबसे सरल और प्रभावी माध्यम है।
कार्यक्रम में “करो योग, रहो निरोग” का संदेश देते हुए लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने तथा योग को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दिलाया गया।
योग शिविर में भाजपा दक्षिण मंडल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।



