यातायात थाना बिलासपुर के सउनि. दीपक तिवारी को 300 रुपए नगद पुरस्कार
बिलासपुर | 18 अप्रैल 2026
शहर में सड़क सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने पर पुलिस विभाग ने अपने ही कर्मी को प्रोत्साहित किया है।
माह जनवरी और फरवरी 2026 के दौरान धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई में विशेष रुचि लेते हुए 40 प्रकरण न्यायालय में पेश करने वाले यातायात थाना बिलासपुर में पदस्थ सउनि. दीपक तिवारी को नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर द्वारा जारी आदेश में उल्लेख किया गया है कि संबंधित अधिकारी ने लगन और परिश्रम के साथ कार्रवाई करते हुए प्रकरणों को न्यायालय तक पहुंचाया, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें 300 रुपए का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया है।

विभाग ने कहा—कार्यप्रणाली बनेगी उदाहरण
आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि इस तरह की कार्रवाई से अन्य पुलिसकर्मियों को भी प्रेरणा मिलेगी और सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण लगाने में मदद मिलेगी।
इन अधिकारियों को भेजी गई प्रतिलिपि
इस आदेश की प्रतिलिपि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर, ग्रामीण, यातायात), उप पुलिस अधीक्षक यातायात, रक्षित निरीक्षक बिलासपुर समेत अन्य संबंधित शाखाओं को आवश्यक कार्रवाई और सूचना के लिए भेजी गई है।
शहर में लगातार अभियान जारी
यातायात पुलिस द्वारा शहर में लगातार ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी ताकि सड़क हादसों में कमी लाई जा सके।



