बिलासपुर। जिले के शासकीय कुक्कुट पालन प्रक्षेत्र कोनी में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लुएंजा H5N1) की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। संक्रमित क्षेत्र में नियमानुसार कार्रवाई पूरी कर Sanitization प्रमाण-पत्र जारी कर दिया गया है। यह जानकारी संयुक्त संचालक, पशु चिकित्सा सेवाएं, बिलासपुर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई।
क्या है पूरा मामला
प्राप्त जानकारी के अनुसार, NISHAD BHOPAL द्वारा पक्षियों के सैंपल की जांच के बाद कोनी स्थित शासकीय पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू (H5N1) की पुष्टि हुई। इसके बाद संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं, रायपुर के पत्र क्रमांक 2144 दिनांक 24/03/2026 एवं पूर्व पत्र क्रमांक 3054/2025-26 के निर्देशों के आधार पर तत्काल कार्रवाई शुरू की गई।
पोल्ट्री फार्म में क्या कार्रवाई हुई
कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में सभी पक्षियों को वैज्ञानिक तरीके से नष्ट किया गया
अंडे, दाना एवं पोल्ट्री लिटर का भी सुरक्षित निपटान किया गया
पूरे परिसर में 4% सोडियम कार्बोनेट और 2% सोडियम हाइपोक्लोराइट से गहन सफाई एवं कीटाणुशोधन किया गया
यह कार्रवाई भारत सरकार की एवियन इन्फ्लुएंजा रोकथाम एवं नियंत्रण कार्ययोजना (संशोधित 2021) के तहत की गई
सैनिटाइजेशन प्रमाण-पत्र जारी
संपूर्ण प्रक्रिया पूरी होने के बाद संचालक, पशु चिकित्सा सेवाएं, रायपुर के पत्र क्रमांक 2514 दिनांक 08/04/2026 के तहत Disinfection & Sanitization पूर्ण घोषित कर दिया गया और Sanitization प्रमाण-पत्र जारी किया गया।
आगे क्या रहेगा नियम (Surveillance Plan)
Sanitization के बाद अब क्षेत्र को Surveillance Zone (1-10 किमी) में रखा गया है, जहां:
भारत सरकार के POSP (Post Operation Surveillance Plan) के तहत निगरानी होगी
प्रत्येक 15 दिन में सैंपलिंग की जाएगी
हर 15 दिन में 25% क्षेत्र से नमूने लिए जाएंगे
कुल 4 चक्र (लगभग 2 माह) तक निगरानी प्रक्रिया चलेगी
सभी रिपोर्ट निगेटिव आने पर क्षेत्र को डिजीज फ्री घोषित किया जाएगा
क्या खुलेंगी दुकानें?
सर्विलांस जोन में स्थित पोल्ट्री व पक्षी उत्पाद (अंडे आदि) की दुकानें खुल सकेंगी
लेकिन 1 से 10 किमी क्षेत्र के अंदर और बाहर पक्षियों व अंडों के परिवहन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा
0-1 किमी क्षेत्र में सख्ती
संक्रमित केंद्र (0-1 किमी) में कम से कम 3 माह तक पोल्ट्री पालन और बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी
यह प्रतिबंध तब तक लागू रहेगा जब तक क्षेत्र को पूर्ण रूप से रोगमुक्त घोषित नहीं किया जाता
प्रशासन की अपील
पशु चिकित्सा विभाग ने सभी कुक्कुट पालकों से अपील की है कि:
भारत सरकार की SOP का पालन करें
किसी भी प्रकार की अप्राकृतिक मृत्यु की सूचना तुरंत विभाग को दें

