Latest news

बिलासपुर में सड़कों पर ‘खौफ का लाइव शो’: चाकू-फरसा लहराकर दहशत फैलाने वाले दबोचे, फिर फूटा कॉपर वायर गैंग का काला खेल, शाबाश बिलासपुर पुलिस

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
3 Min Read

बिलासपुर। शहर की सड़कों पर अपराधियों का दुस्साहस उस वक्त खुलकर सामने आ गया जब मिनीबस्ती और जरहाभाठा इलाके में चार युवक खुलेआम धारदार हथियार लहराते हुए लोगों को आतंकित करने लगे। राहगीरों को रोककर धमकाया जा रहा था, माहौल पूरी तरह भय और अफरा-तफरी में बदल गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इन हथियारबंद युवकों को दबोच लिया। इसी कार्रवाई की कड़ी में एसी के कापर वायर चोरी करने वाले गिरोह का भी पर्दाफाश हुआ, जहां चोरों के साथ कबाड़ी तक को गिरफ्तार किया गया। लगातार हुई इन कार्रवाइयों ने अपराध के कई चेहरे एक साथ बेनकाब कर दिए।
केस-1: खुलेआम चाकू-फरसा लहराकर सड़कों पर दहशत, चार युवक गिरफ्तार
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मिनीबस्ती और जरहाभाठा इलाके में चार युवक हाथों में धारदार चाकू और फरसा लेकर सड़कों पर घूम रहे थे। ये आरोपी राह चलते लोगों को रोककर धमका रहे थे, जिससे पूरे इलाके में खौफ का माहौल बन गया।
सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल घेराबंदी की और मौके से चारों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में—
अभय कोसले (20 वर्ष),
रामा कुर्रे (19 वर्ष),
देव सिदार (20 वर्ष) और
समीर भास्कर (20 वर्ष) शामिल हैं।
तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से—
03 नग लोहे के धारदार चाकू
01 नग फरसानुमा धारदार हथियार
बरामद किया।
चारों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25-27 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई।
केस-2: एसी से कापर वायर उखाड़कर बेचने वाला गिरोह बेनकाब, कबाड़ी भी गिरफ्तार
सिविल लाइन थाना क्षेत्र में लगातार हो रही कापर वायर चोरी की घटनाओं के पीछे सक्रिय गिरोह का पुलिस ने खुलासा कर दिया।
मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने खपरगंज स्थित कबाड़ी दुकान पर दबिश दी। मौके से—
सूरज वस्त्रकार उर्फ सूरज महरा (23 वर्ष),
धीरेन्द्र झारिया (30 वर्ष) और
कबाड़ी एहसान अली (44 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने जिला अभियोजन निदेशालय कार्यालय और रजिस्ट्री ऑफिस परिसर में लगे एसी से कापर वायर, एसी पार्ट्स और नगदी चोरी की थी।
पुलिस ने इनके कब्जे से—
80 फीट कापर वायर (कीमत 40,000 रुपये)
एसी पार्ट्स व नगदी 8500 रुपये
कुल मशरूका 48,500 रुपये
बरामद किया।
चार अलग-अलग अपराध क्रमांक—410/2026, 415/2026, 416/2026 और 417/2026 के तहत बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
केस-3: अशांति फैलाने वाले पर भी सख्ती, प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
इसी कार्रवाई के दौरान पुलिस ने क्षेत्र में माहौल बिगाड़ने वाले तत्वों पर भी शिकंजा कसा।
राकेश ओगले (29 वर्ष), निवासी मगरपारा मरार गली, के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। आरोपी पर क्षेत्र में अशांति फैलाने और लोगों में भय का वातावरण बनाने के आरोप सामने आए थे।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र में हुई इन ताबड़तोड़ कार्रवाइयों में पुलिस ने सड़कों पर दहशत फैलाने वाले हथियारबंद युवकों से लेकर संगठित चोरी गिरोह तक को एक साथ निशाने पर लिया।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।