Latest news

चिकित्सा शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए सिम्स के डीन डॉ. रमणेश मूर्ति को आईएमए का प्रतिष्ठित “डॉ. जी.पी. श्रीवास्तव अकादमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड”

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
3 Min Read

बिलासपुर।
चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सिम्स (छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़) बिलासपुर के अधिष्ठाता डॉ. (प्रो.) रमणेश मूर्ति को वर्ष 2025 के लिए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) का प्रतिष्ठित “डॉ. जी.पी. श्रीवास्तव अकादमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड” प्रदान किया गया है इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ कर्नल पूराणिक, डायरेक्टर एम्स गुवाहाटी व अशोक पुराणिक रहें,


यह सम्मान आईएमए छत्तीसगढ़ द्वारा 7 फरवरी को श्री बालाजी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़ रायपुर में आयोजित भव्य समारोह में प्रदान किया गया।
आईएमए की स्क्रीनिंग समिति द्वारा विभिन्न श्रेणियों में प्राप्त नामांकन और उपलब्धियों का विस्तृत मूल्यांकन करने के पश्चात चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. रमणेश मूर्ति को इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चयनित किया गया।
डॉ. रमणेश मूर्ति वर्तमान में सिम्स बिलासपुर के अधिष्ठाता के रूप में कार्यरत हैं। इससे पूर्व वे लगभग 9 वर्षों तक सिम्स में चिकित्सा अधीक्षक के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं तथा 5 वर्षों तक शासकीय मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर के अधिष्ठाता के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। उनके नेतृत्व और अनुभव से चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है।
डॉ. मूर्ति को चिकित्सा और शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए समय-समय पर अनेक प्रतिष्ठित सम्मानों से भी नवाजा गया है। कोविड-19 महामारी के दौरान उत्कृष्ट प्रबंधन और सेवाओं के लिए उन्हें छत्तीसगढ़ शासन द्वारा हेल्थ आइकॉन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा उन्हें वर्ष 2019 में राष्ट्रीय शिक्षा गौरव सम्मान भी प्राप्त हो चुका है।
चिकित्सा अनुसंधान के क्षेत्र में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनके 48 से अधिक शोध प्रकाशन और 52 से अधिक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रस्तुतियां दर्ज हैं। वे नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) के अंतर्गत मेडिकल कॉलेजों के आकलनकर्ता (Assessor) के रूप में भी कार्य कर चुके हैं तथा विभिन्न विश्वविद्यालयों में पीएचडी एवं एमडी के परीक्षक के रूप में भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
डॉ. मूर्ति अमेरिका के एनआईएच, बाल्टीमोर एवं सीडीसी अटलांटा के फेलो भी रह चुके हैं। वे वर्ष 2020-21 में आईएमए बिलासपुर शाखा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं तथा हाल ही में उन्हें आईएमए बिलासपुर द्वारा लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड 2025 से भी सम्मानित किया गया है।
दिसंबर 2025 में मदुरै, तमिलनडु मे आयोजित विश्व रिससीटेशन कांग्रेस में माइक्रोबायोटॉ विषय पर दिए गए उनके व्याख्यान को अत्यंत सराहना मिली थी |
इसके अलावा वे छत्तीसगढ़ एसोसिएशन ऑफ मेडिकल माइक्रोबायोलॉजिस्ट (CAMM) के संस्थापक अध्यक्ष एवं संरक्षक भी हैं और विभिन्न राज्यों के लोक सेवा आयोगों के लिए विषय विशेषज्ञ के रूप में भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
डॉ. रमणेश मूर्ति को मिला यह प्रतिष्ठित आईएमए सम्मान सिम्स बिलासपुर के लिए गौरव और सम्मान का विषय माना जा रहा है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।