बिलासपुर। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शहर में श्रद्धा और भक्ति का वातावरण देखने को मिला। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ योग आयोग के पूर्व सदस्य एवं बिलासपुर नगर निगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष रविंद्र सिंह ने भगवान शंकर और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

पूजन के बाद महाआरती आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। आरती पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया। श्री सिंह ने प्रदेशवासियों की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
प्रदेशवासियों के लिए की मंगलकामना
महाआरती के दौरान श्री सिंह ने कहा कि महाशिवरात्रि का पर्व आध्यात्मिक ऊर्जा और सकारात्मकता का प्रतीक है। भगवान भोलेनाथ की कृपा से प्रदेश में शांति और विकास का मार्ग प्रशस्त हो, यही कामना है।
बड़ी संख्या में श्रद्धालु रहे उपस्थित
कार्यक्रम में श्रद्धालु अर्जुन सिंह, जगन्नाथ सिंह, मणिशंकर सिंह, खेलावन सिंह, पवन सिंह, राघवेंद्र सिंह, कुशवा सिंह चौहान, पिंटू ठाकुर, मनोज क्षत्रीय, गोलू सिंह, आशीष ठाकुर, श्रीमती आशा सिंह, मधु सिंह, पूर्णिमा चौहान, सीमा सिंह, माया ठाकुर, राजकुमारी चौहान, बिल्लो क्षत्रीय, रितिक सिंह, राहुल ठाकुर, यश सिंह और पप्पू बिष्ट सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
महाशिवरात्रि के अवसर पर शहर के विभिन्न मंदिरों में भी विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और रात्रि जागरण का आयोजन किया गया, जहां श्रद्धालुओं की भीड़ देर रात तक उमड़ती रही।



