सिविल लाइन थाना क्षेत्र में छापेमारी, संचालक पर भी दर्ज किया गया मामला
बिलासपुर। शहर में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार के खिलाफ सिविल लाइन पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देश पर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन श्री निमितेश सिंह के दिशा-निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी सिविल लाइन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी कर अवैध हुक्का बार संचालन को बंद कराया।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में हुक्का बार मैनेजर विकम ठाकुर पिता किशन ठाकुर, उम्र 20 वर्ष, निवासी मंदिर चौक जरहामाठा, बिलासपुर; रितेश विश्वकर्मा पिता जीवन विश्वकर्मा, उम्र 25 वर्ष, निवासी मसानगंज मध्य नगरी चौक, बिलासपुर तथा अरबाज खान पिता मोहम्मद शुलेगान खान, उम्र 23 वर्ष, निवासी आजाद चौक मंगला, बिलासपुर शामिल हैं। पुलिस ने हुक्का बार संचालक विनोद ठाकुर को भी इस मामले में आरोपी बनाया है।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अवैध हुक्का बार से बड़ी मात्रा में सामग्री जप्त की। जप्त सामान में 6 नग हुक्का पार्ट, 8 नग कोयला (कोको जेल), 4 नग स्टेन, 7 नग चिलम, 8 नग पाइप, 1 नग कोल हिटर, 1 नग हिसाब पंजी, नकद राशि ₹3000 तथा 3 नग मोबाइल फोन शामिल हैं।
पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार के पूरे नेटवर्क और संचालन से जुड़ी सामग्री को जब्त किया गया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मौके पर ही आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू की।



