वैज्ञानिक तकनीक से इंजरी की पहचान, रिहैबिलिटेशन और परफॉर्मेंस एनहांसमेंट की एक ही छत के नीचे सुविधा
अविक स्पोर्ट्स हेल्थ एंड फिटनेस की नई शुरुआत
आधुनिक खेल विज्ञान आधारित सुविधाओं के साथ खिलाड़ियों को ‘रेडी टू प्ले’ बनाने की दिशा में बड़ा कदम
बिलासपुर।
अविक स्पोर्ट्स हेल्थ एंड फिटनेस बीते कई वर्षों से खिलाड़ियों के परफॉरमेंस एनहांसमेंट और रिहैबिलिटेशन के क्षेत्र में समर्पित रूप से कार्य करता आ रहा है। डॉ. अविनाश जायसवाल के कुशल मार्गदर्शन में यह संस्थान अब तक सैकड़ों खिलाड़ियों को गंभीर चोटों से उबरने और दोबारा बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुका है।

अब अविक स्पोर्ट्स एक नए स्थान, नई आधुनिक सज्जा और अत्याधुनिक खेल विज्ञान आधारित सुविधाओं के साथ खिलाड़ियों के हित में एक नई शुरुआत करने जा रहा है। इस नई पहल में एक समर्पित और प्रशिक्षित टीम के माध्यम से स्पोर्ट्स साइंस को केंद्र में रखा गया है।
वैज्ञानिक तकनीक से इंजरी की सटीक पहचान और संपूर्ण उपचार
इस स्पोर्ट्स परफॉरमेंस लैब की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहां खिलाड़ियों को होने वाली चोटों की आधुनिक और वैज्ञानिक तकनीकों से सटीक पहचान की जाती है। केवल लक्षणों तक सीमित न रहकर, चोट की जड़ तक पहुंचकर इलाज किया जाता है, ताकि खिलाड़ी को पूरी तरह स्वस्थ कर ‘रेडी टू प्ले’ की स्थिति में लाया जा सके।
एक ही छत के नीचे संपूर्ण स्पोर्ट्स सॉल्यूशन
अविक स्पोर्ट्स हेल्थ एंड फिटनेस में खिलाड़ियों को एक ही स्थान पर कई सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिनमें शामिल हैं—
जिम ट्रेनिंग
पर्सनलाइज्ड डाइट प्लान
न्यूट्रिशन गाइडेंस
इंजरी प्रिवेंशन प्रोग
5 फरवरी को होगा सेंटर का लोकार्पण
अविक स्पोर्ट्स हेल्थ एंड फिटनेस के इस नए स्पोर्ट्स परफॉर्मेंस लैब एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर का लोकार्पण 5 फरवरी 2026, गुरुवार को किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक बिलासपुर श्री अमर अग्रवाल करेंगे।
विशिष्ट अतिथियों के रूप में विधायक बिल्हा श्री धरमलाल कौशिक, विधायक तखतपुर श्री धर्मजीत सिंह, विधायक बेलतरा श्री सुशांत शुक्ला, विधायक कोटा श्री अटल श्रीवास्तव, विधायक मस्तूरी श्री दिलीप लहरिया, नगर पालिका अध्यक्ष बिलासपुर श्री विनोद सोनी एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी की उपस्थिति प्रस्तावित है।
कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से आयोजित होगा। सेंटर का स्थान स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, तृतीय तल, संजय तरण पुष्कर के पीछे, मुंगेली नाका, बिलासपुर बताया गया है।
छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों के लिए अहम सुविधा
बिलासपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को अब इंजरी ट्रीटमेंट और परफॉर्मेंस सुधार के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। आधुनिक स्पोर्ट्स साइंस आधारित इस सेंटर के जरिए खिलाड़ियों को स्थानीय स्तर पर ही अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप सुविधाएं मिलेंगी।



