Latest news

अर्पिता ने किया कमाल छत्तीसगढ़ का नाम रौशन किया

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

बिलासपुर। NCC में रिपब्लिक डे कैंम्प (RDC )राष्ट्रीय कैंम्प में प्रतिभा दिखाया योग टैलेंट और राष्ट्रीय स्तर पर मेडल लेकर योग के क्षेत्र में नाम रौशन करने वाली होनहार छात्रा रेलवे इंग्लिश मीडियम स्कूल क्रमांक–1, बिलासपुर की कक्षा 9वीं की छात्रा अर्पिता दत्ता (14 वर्ष) का चयन NCC रिपब्लिक डे कैंप (RDC) के लिए हुआ । अर्पिता एक अनुशासित, प्रतिभाशाली एवं बहुमुखी NCC कैडेट हैं। योग गुरु जय कौशिक के अनुसार उनके पिता गौतम दत्ता और माता जी लगातार बच्चे के साथ उसके हर सफलता के लिए मेहनत कराने कदम से कदम मिलाकर कार्य करते हैं जिससे बच्चे की प्रतिभा निखरती है ।

अर्पिता ने कठिन चयन प्रक्रिया, ड्रिल, अनुशासन एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए RDC जैसे प्रतिष्ठित राष्ट्रीय शिविर में स्थान प्राप्त किया। NCC में रिपब्लिक डे कैंप का चयन सर्वोच्च उपलब्धियों में से एक माना जाता है।
इसके साथ-साथ अर्पिता ने योग के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त की है। उन्होंने CBSE Far East Zone (असम–तेजपुर) में आयोजित अंतर-विद्यालय योग प्रतियोगिता 2024–25 में रजत पदक (सिल्वर मेडल) हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
इसके पूर्व वर्ष 2021 (25 अक्टूबर) में अर्पिता को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए राज्यपाल पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।
RDC के दौरान अर्पिता ने 26 जनवरी के राष्ट्रीय कार्यक्रमों एवं प्रधानमंत्री रैली सहित विभिन्न महत्वपूर्ण आयोजनों में सहभागिता की, राष्ट्रपति ,प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री के सामने NCC कैडेट के रुप में प्रदर्शन गौरव का पल था जिससे विद्यालय, जिला एवं राज्य का गौरव बढ़ा।
इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन, NCC अधिकारियों एवं परिजनों और योग परिवार से डा आशीष जायसवाल, डा किरण पाल चावला,डा. लक्ष्मी अनंत ,डा शंकर यादव ,जय कौशिक, डा.आलोक शर्मा ने अर्पिता को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।