दीपक सारथी जिला मंत्री नियुक्त, समर्थकों में दिखा खासा उत्साह

बिलासपुर।
भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा जिला बिलासपुर शहर की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। यह नियुक्ति भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय के मार्गदर्शन एवं भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार की गई है। सूची भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला बिलासपुर शहर के की अनुशंसा पर जारी की गई।
घोषित सूची के अनुसार संगठन को मजबूत करने और जमीनी स्तर पर कार्य विस्तार के उद्देश्य से जिले के विभिन्न क्षेत्रों से कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
दीपक सारथी को जिला मंत्री बनाए जाने पर समर्थकों में उत्साह
नई कार्यकारिणी में श्री दीपक सारथी को जिला मंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके मनोनयन के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
दीपक सारथी लंबे समय से भाजपा संगठन से सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं और उन्हें एक जमीनी, कर्मठ एवं संगठननिष्ठ कार्यकर्ता के रूप में जाना जाता है।
दीपक सारथी को बिलासपुर शहर विधायक श्री अमर अग्रवाल के निकट सहयोगी एवं भरोसेमंद समर्थकों में गिना जाता है। संगठनात्मक गतिविधियों, सामाजिक कार्यक्रमों एवं पार्टी अभियानों में उनकी सक्रिय भूमिका रही है, जिसके चलते पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है।
अनुसूचित जाति मोर्चा जिला कार्यकारिणी – पूरी सूची
जिलाध्यक्ष
तुलसी बघेल – बिलासपुर
जिला उपाध्यक्ष
2. श्री कैलाश सूर्यवंशी – बिलासपुर
3. श्रीमती दिव्यांशी बघेल – बिलासपुर
4. श्री घनश्याम रात्रे – रतनपुर
5. श्री सुखसागर रात्रे – बिल्हा
जिला महामंत्री
6. श्री अभिषेक बघेल (चिंटू) – बिलासपुर
7. श्री सतीश सोनकर – रतनपुर
जिला मंत्री
8. श्री दीपक सारथी – बिलासपुर
9. श्री मनीष चंद्राकर – बिलासपुर
10. श्री सरत सूर्यवंशी – बिल्हा
11. श्री मुकेश रात्रे – बिल्हा
12. श्री दीपक कश्यप – रतनपुर
जिला कोषाध्यक्ष
13. श्री शिव रात्रे – बिल्हा
संगठन विस्तार और सामाजिक सहभागिता पर रहेगा फोकस
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की इस नई कार्यकारिणी का उद्देश्य अनुसूचित जाति समाज के बीच संगठन को और अधिक मजबूत करना, केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना तथा पार्टी की विचारधारा को जमीनी स्तर तक स्थापित करना बताया गया है।
सूची जारी होने के बाद नवनियुक्त पदाधिकारियों को पार्टी कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ नेताओं एवं समर्थकों की ओर से बधाइयों का सिलसिला जारी है।



