बिलासपुर/तिफरा।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बलिदान दिवस पर कांग्रेस एक बार फिर जनहित के मुद्दों को लेकर सड़क पर उतरने जा रही है। 30 जनवरी 2026 को “मनरेगा बचाओ संग्राम” के तहत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तिफरा द्वारा एकदिवसीय शांतिपूर्ण धरना एवं सांकेतिक चक्काजाम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश के किसानों से जुड़ी धान खरीदी की निर्धारित तिथि को बढ़ाए जाने की मांग को भी प्रमुखता से उठाया जाएगा।
श्रद्धांजलि के साथ आंदोलन
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तिफरा की ओर से जारी सूचना के अनुसार, यह धरना-प्रदर्शन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम पूर्व निर्धारित योजना के अनुसार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न किया जाएगा, जिसमें मनरेगा को लेकर उठ रहे सवालों और किसानों की समस्याओं को लेकर आवाज बुलंद की जाएगी।
जिला नेतृत्व की मौजूदगी
धरना एवं सांकेतिक चक्काजाम में जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर ग्रामीण के अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त समन्वयक सुरेश ठाकुर एवं बिहारी देवांगन भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे और संगठनात्मक समन्वय की जिम्मेदारी संभालेंगे।
कांग्रेस संगठन की व्यापक भागीदारी
इस आंदोलन में कांग्रेस संगठन के विभिन्न स्तरों के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति प्रस्तावित है।
पूर्व विधायक एवं विधायक प्रत्याशी, तिफरा ब्लॉक अंतर्गत पार्षद, पार्षद प्रत्याशी, पूर्व पार्षद के साथ-साथ प्रदेश, जिला, ब्लॉक, मंडल, सेक्टर और बूथ कांग्रेस कमेटियों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे।
इसके अलावा युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, किसान कांग्रेस, एनएसयूआई, इंटक सहित सभी अनुसांगिक संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से भी कार्यक्रम में सहभागिता की अपील की गई है।
स्थान और समय तय
धरना एवं सांकेतिक चक्काजाम
दिनांक: 30 जनवरी 2026 (शुक्रवार)
समय: प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक
स्थान: धन्वन्तरि मेडिकल स्टोर / पुराना पंचायत भवन के पास, रायपुर रोड, तिफरा, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
ब्लॉक अध्यक्ष ने दी जानकारी
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तिफरा (सिरगिट्टी–परसदा) के अध्यक्ष लक्ष्मीनाथ साहू की ओर से जारी सूचना में कार्यक्रम की रूपरेखा, उद्देश्य और सहभागिता से जुड़ी सभी जानकारियां साझा की गई हैं। गांधी बलिदान दिवस के अवसर पर आयोजित यह धरना-प्रदर्शन मनरेगा और किसानों के मुद्दों को लेकर कांग्रेस की सक्रियता को दर्शाता है।



