

Bilaspur बिलासपुर। बिलासपुर में क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी सौगात सामने आई है। आयोजन समिति के प्रमुख शैलेंद्र यादव ने बताया कि कृष्णा सेना यादव समाज बिलासपुर की ओर से यादव प्रीमियर लीग (YPL) सीजन-1, 2026-27 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता न केवल रोमांचक मुकाबलों का मंच बनेगी, बल्कि यादव समाज के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर भी प्रदान करेगी। प्रतियोगिता का आयोजन जेपी वर्मा कॉलेज ग्राउंड, बिलासपुर में किया जाएगा, जहां खेल भावना और प्रतिस्पर्धा का शानदार संगम देखने को मिलेगा।
प्रतियोगिता की मुख्य विशेषताएं
आयोजक: कृष्णा सेना यादव समाज, बिलासपुर
प्रतियोगिता का नाम: यादव प्रीमियर लीग (YPL)
सीजन: 1 (2026-27)
प्रारूप: रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट
स्थान: जेपी वर्मा कॉलेज ग्राउंड, बिलासपुर
इनामों की शानदार घोषणा
प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के उत्साह को बढ़ाने के लिए आकर्षक पुरस्कार रखे गए हैं—
विजेता टीम: ₹51,000/-
उपविजेता टीम: ₹31,000/-
मैन ऑफ द सीरीज: स्पोर्ट्स सायकल
बेस्ट बैटर: ₹5,000/-
बेस्ट बॉलर: ₹5,000/-
बेस्ट फील्डर: ₹2,100/-
पंजीयन और महत्वपूर्ण तिथियां
रजिस्ट्रेशन शुल्क: ₹500 (अनिवार्य)
रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि: 23 जनवरी से 28 जनवरी तक
मैच प्रारंभ तिथि: 04 फरवरी 2026
नियम एवं शर्तें
प्रत्येक मैच 8-8 ओवर का होगा।
अंपायर व समिति का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा।
बिलासपुर जिला, मुंगेली एवं लोरमी के यादव खिलाड़ी ही पात्र होंगे।
पहचान पत्र हेतु आधार कार्ड व फोटो अनिवार्य है।
ड्रेस कोड अनिवार्य रहेगा, जो प्रत्येक टीम को समिति द्वारा प्रदान किया जाएगा।
रजिस्ट्रेशन के लिए संपर्क करें
लवदीराम अग्रवाल ऑडिटोरियम
आकाश यादव – 6261291118
रंजीत यादव – 7987528311
सत्यदेव यादव – 9340148550
आयोजन समिति
शैलेन्द्र यादव, छोटू यादव, आयुष यादव, मुंगेली यादव, राजू यादव, भोला यादव, आकाश यादव, दीपक यादव, विक्की यादव, निखिल यादव, संदीप यादव (मोपका), कृष्णा यादव, विकास यादव सहित पूरी आयोजन समिति इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में जुटी हुई है।
आयोजन समिति के शैलेंद्र यादव ने कहा कि यादव प्रीमियर लीग 2026-27 बिलासपुर में खेल प्रतिभा, उत्साह और सामाजिक एकता का बड़ा मंच बनने जा रही है। क्रिकेट प्रेमियों और खिलाड़ियों के लिए यह आयोजन यादगार अनुभव साबित होगा।






