Latest news

सिम्स बिलासपुर में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, अधिष्ठाता रमणेश मूर्ति ने फहराया तिरंगा

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

बिलासपुर। भारत के महान संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रीय एकता के प्रतीक 77वें गणतंत्र दिवस का आयोजन बिलासपुर स्थित छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) महाविद्यालय चिकित्सालय में पूरे हर्षोल्लास, गरिमा और राष्ट्रभक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति समर्पण, त्याग और बलिदान की गौरवशाली परंपरा को स्मरण किया गया।

आज 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान सिम्स बिलासपुर में ऊर्जावान अधिष्ठाता महोदय माननीय श्री रमणेश मूर्ति द्वारा ध्वजारोहण किया गया। तिरंगे को सलामी देते हुए मां भारती के वीर सपूतों एवं देश के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले महापुरुषों को नमन किया गया। पूरे परिसर में राष्ट्रभक्ति का वातावरण देखने को मिला।
गणतंत्र दिवस के इस अवसर पर सिम्स के समस्त कर्मचारियों, नर्सिंग स्टाफ, छात्र-छात्राओं, सफाई एवं सुरक्षा कर्मियों सहित प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई। कार्यक्रम की गरिमामयी उपस्थिति में सिम्स के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. भूपेंद्र कश्यप, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. लाखन सिंह, डॉ. मधुमिता मूर्ति, डॉ. हेमलता सिंह, डॉ. संगीता रमन जोगी, डॉ. समीर पैकरा, डॉ. केशव कश्यप, डॉ. प्रकाश खरे, डॉ. आशुतोष कोरी, डॉ. नागेंद्र साहू उपस्थित रहे।
इसके साथ ही नर्सिंग सुपरिटेंडेंट दास, उज्जवला दास, सुरक्षा अधिकारी कमलेश दीवान, दिनेश निर्मलकर, जितेन दुबे, दिलीप यादव, संतोष चंद्र सेन, टीकाराम मतवाले, इकबाल, आशुतोष शुक्ला, प्रमोद यादव सहित बड़ी संख्या में सिम्स के कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं कार्यक्रम में मौजूद रहे।
पूरे आयोजन के दौरान सिम्स परिसर राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा रहा और गणतंत्र दिवस का यह महापर्व उत्साह, सम्मान और गौरव के साथ मनाया गया।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।