Latest news

बिलासपुर शहर कांग्रेस कमेटी की संगठनात्मक बैठक सम्पन्न, नवनियुक्त ब्लॉक व मंडल अध्यक्षों का परिचय, ब्लॉक प्रभारियों की घोषणा

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read



बिलासपुर। बिलासपुर जिला शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठनात्मक गतिविधियों के तहत इंदिरा कांग्रेस भवन में नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षगण एवं मंडल अध्यक्षगण की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला शहर कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष श्री सिद्धांशु मिश्रा ने की। बैठक में संगठनात्मक समन्वय, आगामी कार्यक्रमों की जानकारी और जिम्मेदारियों के वितरण से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई।
आज दिनांक 24 जनवरी को आयोजित इस बैठक में समस्त नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षगण एवं मंडल अध्यक्षगण उपस्थित रहे। बैठक के दौरान सभी ब्लॉक अध्यक्षों एवं मंडल अध्यक्षों ने अपना औपचारिक परिचय उपस्थित पदाधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री सिद्धांशु मिश्रा द्वारा एस.आई.आर. (SIR) से संबंधित आवश्यक बिंदुओं पर जानकारी साझा की गई। साथ ही मनरेगा बचाव संग्राम को लेकर प्रस्तावित आगामी कार्यक्रमों के संबंध में भी उपस्थित पदाधिकारियों को अवगत कराया गया।
बैठक में कार्यक्रमों के सुचारू संचालन और संगठनात्मक कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से समस्त ब्लॉकों में प्रभारी नियुक्त किए गए। इसके अंतर्गत
ब्लॉक क्रमांक 1 के लिए पंकज सिंह एवं समीर अहमद,
ब्लॉक क्रमांक 2 के लिए महेश दुबे एवं शिबली मेराज खान,
ब्लॉक क्रमांक 3 के लिए राकेश शर्मा एवं शेख निजामुद्दीन,
ब्लॉक क्रमांक 4 के लिए रामशरण यादव एवं रविंद्र सिंह
को ब्लॉक प्रभारी के रूप में नियुक्त करते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
इस संगठनात्मक बैठक में जिला शहर अध्यक्ष के साथ ब्लॉक अध्यक्षगण में संतोष गर्ग, तज्जमूल हक, हितेश देवांगन और साकेत मिश्रा शामिल रहे। वहीं मंडल अध्यक्षगण के रूप में संतोष ढीमर, विनय वैद्य, अनिल पाण्डेय, गजेंद्र श्रीवास्तव, बेदराम यादव, राहुल वाधवानी, सुबोध केसरी, संतोष साहू, रामप्रसाद ध्रुव, किरण धुरी, मनोज शर्मा, राजा व्यास और साईं भास्कर की उपस्थिति रही।
इसके अतिरिक्त कांग्रेस के पदाधिकारीगण पंकज सिंह, सुभाष ठाकुर, गौरव एरी, डॉ. राहुल सहित कांग्रेस के अन्य सदस्यगण भी बैठक में मौजूद रहे। बैठक के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।