






पूरे जिले में एक साथ चला विशेष अभियान, 24 बुलेट जब्त, दर्जनों आरोपी प्रतिबंधात्मक धाराओं में घिरे

बिलासपुर (छत्तीसगढ़)।
बिलासपुर जिले में शांति व्यवस्था, नागरिक सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस ने एक साथ कई मोर्चों पर सख्त कार्रवाई करते हुए व्यापक अभियान चलाया। बिना नंबर प्लेट, मोडिफाइड साइलेंसर, सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन, अड्डेबाजी, आपसी झगड़े, हुज्जतबाजी और आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों के खिलाफ जिलेभर में एक के बाद एक वैधानिक कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षकों के मार्गदर्शन में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में संचालित की गई।
लगातार मिल रही शिकायतों, ध्वनि प्रदूषण, असामाजिक गतिविधियों और शांति भंग होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने सड़क से लेकर मोहल्लों, चौराहों और सार्वजनिक स्थलों तक सघन निगरानी रखी। अलग-अलग अभियानों के तहत बुलेट मोटरसाइकिल चालकों, बदमाश प्रवृत्ति के युवकों, शराब सेवन करने वालों और संदिग्ध व्यक्तियों पर एक साथ कार्रवाई की गई।
**केस हिस्ट्री – 1
पटाखे जैसी आवाज पर पुलिस का शिकंजा
24 मोडिफाइड बुलेट मोटरसाइकिलों पर वैधानिक कार्रवाई**
बिलासपुर पुलिस ने बिना नंबर प्लेट एवं मोडिफाइड साइलेंसर लगी बुलेट मोटरसाइकिलों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। जांच में पाया गया कि कई युवक बुलेट में मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर अत्यधिक तेज, पटाखे जैसी आवाज उत्पन्न कर रहे थे, जिससे ध्वनि प्रदूषण फैल रहा था और आम नागरिकों, बुजुर्गों, बच्चों एवं मरीजों को परेशानी हो रही थी।
थाना-वार की गई कार्रवाई इस प्रकार रही—
सिविल लाइन थाना क्षेत्र से 10 बुलेट
सरकंडा थाना क्षेत्र से 07 बुलेट
तारबहार थाना क्षेत्र से 02 बुलेट
सकरी थाना क्षेत्र से 01 बुलेट
तोरवा थाना क्षेत्र से 02 बुलेट
कोतवाली थाना क्षेत्र से 02 बुलेट
पूरे जिले में कुल 24 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्रवाई करते हुए बिना नंबर प्लेट वाहनों को जप्त किया गया तथा मोडिफाइड साइलेंसर जब्त कर संबंधित वाहन चालकों के विरुद्ध बीएनएसएस एवं मोटर व्हीकल एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।
**केस हिस्ट्री – 2
कोनी थाना क्षेत्र में आपराधिक प्रवृत्ति के बदमाशों पर कार्रवाई**
थाना कोनी क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो बदमाशों के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की।
प्रतिबंधित आरोपी—
राकेश पाण्डेय, पिता राजेश पाण्डेय, उम्र 25 वर्ष, निवासी बॉम्बे आवासपारा, छोटी कोनी
प्रकाश ध्रुव, पिता दीपक ध्रुव, उम्र 25 वर्ष, निवासी बॉम्बे आवासपारा, छोटी कोनी
**केस हिस्ट्री – 3
सिविल लाइन थाना क्षेत्र में अशांति फैलाने वालों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई**
दिनांक 28 दिसंबर 2025 को थाना सिविल लाइन क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले बदमाशों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
आरोपी—
रोहित कुमार पटेल, उम्र 24 वर्ष, निवासी मगरपारा
चंचल मेहरा उर्फ चंचल भोई, उम्र 32 वर्ष, निवासी कोड़ापूरी, थाना सकरी
जितेश नागदेव उर्फ जीतू, उम्र 35 वर्ष, निवासी मसानगंज सिंधी कॉलोनी
संजय कोसले, उम्र 24 वर्ष, निवासी मगरपारा
**केस हिस्ट्री – 4
सरकंडा थाना क्षेत्र में युवक की संदिग्ध मौत, मर्ग कायम**
दिनांक 27 दिसंबर 2025 को थाना सरकंडा क्षेत्र अंतर्गत त्रिवेणी नगर, गीता पैलेस के सामने स्थित एक हॉस्टल से सूचना प्राप्त हुई कि ओंकार श्रीवास उर्फ भोलू बेहोशी की हालत में पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को गंभीर अवस्था में पाया, जिसके मुंह से उल्टी हुई थी तथा कमरे में शराब की शीशियां मिलीं।
पुलिस द्वारा तत्काल सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान 28 दिसंबर 2025 की सुबह उसकी मृत्यु हो गई। थाना सरकंडा में मर्ग क्रमांक 148/25 कायम कर पंचनामा कार्रवाई की गई। प्रथम दृष्टया अत्यधिक शराब सेवन की बात सामने आई। फॉरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
**केस हिस्ट्री – 5
सिविल लाइन क्षेत्र में अड्डेबाजी और सार्वजनिक शराब सेवन पर सख्त कार्रवाई**
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के तालापारा एवं मगरपारा में सार्वजनिक स्थानों पर अड्डेबाजी, शराब सेवन एवं संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतों पर पुलिस ने औचक दबिश दी।
सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करते पाए गए 05 व्यक्तियों पर धारा 36(च) आबकारी अधिनियम
संदिग्ध अवस्था में घूमते पाए गए 16 व्यक्तियों पर धारा 128 बीएनएस
शांति भंग की आशंका पर 02 व्यक्तियों पर धारा 170 बीएनएस
**केस हिस्ट्री – 6
आबकारी एक्ट एवं प्रतिबंधात्मक धाराओं में बड़ी कार्रवाई**
आबकारी एक्ट के तहत आरोपी—
धनंजय यादव, शैलेंद्र वर्मा, विशेष शर्मा, रंजीत गेंदले, इशाद खान
धारा 170 बीएनएसएस के तहत—
देवेंद्र बघेल, दिनेश बडोले
धारा 128 बीएनएस के तहत—
दीपक नवरंगे, सुनील बंजारे, कार्तिक सन्नाटा, ओम प्रकाश पोर्ते, पवन यादव, निश्चय देवांगन उर्फ बिट्टू, गौरव केवट, सूरज रजक सहित कुल 16 व्यक्ति, जिनमें पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों के निवासी भी शामिल हैं।
**केस हिस्ट्री – 7
सरकंडा में बीच चौराहे पर झगड़ा, तीन युवक गिरफ्तार**
थाना सरकंडा क्षेत्र अंतर्गत सब्जी मंडी चांटीडीह, देवन चाल एवं जबड़ापारा में आपसी विवाद कर अशांति फैलाने वाले तीन युवकों को पुलिस ने मौके पर ही हिरासत में लिया।
आरोपी—
रोहित यादव, उम्र 19 वर्ष
प्रेम वर्मा, उम्र 32 वर्ष
शहनवाज खान, उम्र 30 वर्ष
पुलिस टीम के सामने ही हुज्जतबाजी और धमकी देने पर तीनों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया।
बिलासपुर जिले में एक साथ की गई इन कार्रवाइयों ने शहर से लेकर थाना क्षेत्रों तक पुलिस की सक्रियता को सामने रखा, जहां सड़क सुरक्षा, सार्वजनिक शांति और कानून-व्यवस्था को लेकर अलग-अलग स्तर पर लगातार निगरानी और कार्रवाई की गई।



