



बिलासपुर।
छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास के जन्मदिवस 16 दिसंबर के अवसर पर बिलासपुर सहित प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर दर्जनों कार्यक्रम आयोजित किए गए। हर वर्ष की तरह इस बार भी उनके जन्मदिवस को लेकर समर्थकों और सहयोगियों में खासा उत्साह देखने को मिला। बेलतरा विधानसभा के स्वाभाविक दावेदार माने जाने वाले त्रिलोक श्रीवास के जन्मदिवस पर प्रदेशभर में आयोजन किए गए।
जानकारी के अनुसार 14 दिसंबर को कांग्रेस पार्टी द्वारा नई दिल्ली में देशव्यापी कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें शामिल होने के लिए त्रिलोक श्रीवास दिल्ली प्रवास पर थे। इस कारण वे अलग-अलग स्थानों पर आयोजित जन्मदिवस कार्यक्रमों में व्यक्तिगत रूप से शामिल नहीं हो सके। बावजूद इसके उनके समर्थकों, सहयोगियों और सर्वसेन समाज के लोगों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित किए गए।
16 दिसंबर की रात जब त्रिलोक श्रीवास अपने कोनी स्थित निवास पहुंचे, तो वहां का दृश्य उत्सव में तब्दील हो गया। ढोल-ताशा, आतिशबाजी और नारों के बीच हजारों लोगों ने उनका स्वागत किया। बेलतरा, बिलासपुर, मुंगेली, लोरमी सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग देर रात तक उनके निवास पहुंचे और जन्मदिवस की बधाई दी।
जन्मदिवस के अवसर पर सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। वृद्धाश्रम और चिकित्सालयों में फल एवं वस्त्र वितरण किया गया। समर्थकों का कहना है कि बीते 20 वर्षों से उनके जन्मदिवस पर इसी तरह उत्साहपूर्वक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं।
त्रिलोक चंद्र श्रीवास आम जनता के सुख-दुख में लगातार सहभागी रहने वाले नेता के रूप में पहचाने जाते हैं। जनहित के मुद्दों पर सक्रियता और संघर्षशील कार्यशैली के कारण जिले से लेकर प्रदेश स्तर तक उनकी अलग पहचान बनी हुई है।



