Latest news

बिलासपुर में छत्तीसगढ़ पत्रकार न्याय कल्याण महासंघ की जिला इकाई गठित, जितेंद्र सिंह ठाकुर बने अध्यक्ष

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

बिलासपुर।
छत्तीसगढ़ में पत्रकारों के अधिकार, सुरक्षा और कल्याण को लेकर सक्रिय छत्तीसगढ़ पत्रकार न्याय कल्याण महासंघ ने संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक अहम कदम उठाया है। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री तिलक राज सलूजा ने बिलासपुर जिला इकाई का औपचारिक गठन करते हुए नई टीम की घोषणा की। इस दौरान संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने का संदेश दिया गया।
घोषणा के अनुसार, जितेंद्र सिंह ठाकुर को सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं संगठन के मार्गदर्शन और संरक्षण के लिए विजय ओझा, केशव शुक्ला और सुधीर खंडेलवाल को संरक्षक नियुक्त किया गया है।
महासंघ की जिला इकाई में उपाध्यक्ष पद के लिए मनोज दुबे, राजेंद्र सिंह ठाकुर, पवन सोनी, ऋतु साहू और कृष्णा सिंह ठाकुर को जिम्मेदारी दी गई है। संगठनात्मक संचालन की महत्वपूर्ण भूमिका में विजय क्रांति तिवारी को महासचिव बनाया गया है।
मधु शर्मा को कोषाध्यक्ष, जबकि मनोज पुरोहित, अशोक व्यास, रज्जू कोशले, रवि शुक्ला और काजल किरण को संगठन सचिव नियुक्त किया गया है।
इसी क्रम में संयुक्त सचिव के रूप में अश्वनी ठाकुर, तिरिथ राम लहरें, नियति ओझा, शिवा गोरख और राकेश मिश्रा को शामिल किया गया है।
महासंघ की कार्यकारिणी में जिन सदस्यों को स्थान दिया गया है, उनमें मोहन मदवाणी, रविराज शर्मा, भूपेंद्र नारायण नवरंग, मनोज सिंह ठाकुर, विजय सिंह ठाकुर, विवेक सराफ, दिनेश कौशिक, हरिकिशन गंगवानी, जगदीश मिश्रा, शिव कुमार तिवारी, प्रशांत सिंह ठाकुर, शिवनंदन शुक्ला, अंशुल अवस्थी, राजेश श्यामनानी, ओमप्रकाश ओझा और उज्वल यादव के नाम शामिल हैं।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।