Latest news

छत्तीसगढ़ में राजनीतिक टकराव तेज — बिलासपुर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह का कांग्रेस पर पलटवार

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

“एसआईआर रोकने की साजिश में कांग्रेस की बौखलाहट साफ दिख रही, निराधार बयानबाज़ी से ध्यान खींचने की कोशिश”
बिलासपुर।
बिलासपुर शहर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व—राष्ट्रीय से लेकर प्रदेश और जिला स्तर तक—गहरे हताशा और बौखलाहट के दौर से गुजर रहा है।
उन्होंने कहा कि देश में लगातार तीसरी बार एनडीए-भाजपा की सरकार बनना यह स्पष्ट संकेत है कि जनता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को राष्ट्रीय नेतृत्व के रूप में पूर्ण विश्वास और समर्थन दे रही है।
दीपक सिंह ने अपने बयान में कहा कि एसआईआर के बाद बिहार में एनडीए की बड़ी जीत ने कांग्रेस को और ज्यादा असहज कर दिया है। “जैसे-जैसे जनता भाजपा के पक्ष में भरोसेमंद फैसले ले रही है, कांग्रेस का धैर्य टूटता जा रहा है। इसी बेचैनी में कांग्रेस नेतृत्व एसआईआर जैसे महत्वपूर्ण काम को रोकने के उद्देश्य से निराधार बयान दे रहा है।”
“कांग्रेस नेताओं की जाँच करते ही खोखलापन सामने आ गया”
भाजपा जिलाध्यक्ष ने कांग्रेस के पूर्व ग्रामीण जिलाध्यक्ष के दावे पर भी कटाक्ष किया।
उन्होंने कहा—
“जो व्यक्ति स्वयं को भिलाई में दर्ज होना बता रहे हैं, जब हमारे कार्यकर्ताओं ने उनके बताए इपिक नंबर की जाँच करवाई, तो वह महिला अमुदिता दुबे के नाम से दर्ज निकला। फिर भी कांग्रेस पदाधिकारी मीडिया में बने रहने के लिए ऊल-जुलूल बयानबाज़ी कर रहे हैं।”
दीपक सिंह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पदाधिकारियों को जनता के मुद्दों से कोई सरोकार नहीं है।
“कांग्रेस नेताओं की राजनीति सिर्फ बयान देकर सुर्खियाँ बटोरने तक सीमित हो गई है।”
भाजपा ने कांग्रेस की बयानबाज़ी को बताया ‘दिशाहीन राजनीति’
जारी बयान में भाजपा ने कहा कि कांग्रेस की ओर से उठाए गए मुद्दों में न तथ्य हैं, न आधार।
“देेश में जनमत भाजपा और एनडीए के साथ है। इसी वास्तविकता ने कांग्रेस को असहज कर दिया है, और वह सिर्फ भ्रमजाल फैलाकर राजनीतिक जमीन बचाने की कोशिश कर रही है।”

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।